वनांचल स्वर : कड़ी पेड़ के दाने खाने से शरीर स्वस्थ रहता है (गोंडी भाषा में)

रानेश कोर्चा महाराष्ट्र से है जो अभी ग्राम पाटनकस छत्तीसगढ़ में है और वे गोंडी भाषा में कड़ी के दाने के बारे में बता रहे है जिसको बच्चे लोग चावल के साथ खाने में बहुत पसंद करते है और उसके दाने के उबालकर भी खाया जाता है. वे कह रहे हैं कि उसमे बहुत पौष्टिक आहार रहता है और उसको खाने से शरीर स्वस्थ रहता है | उसको ज्यादातर गाँव के क्षेत्रो में खाया जाता है| ऐसे कई प्रकार के कड़ी, इमली, चार है | इस तरह की चीजे शहरो में नहीं है | इसलिए शहर के खाने में और गाँव के खाने में बहुत अंतर होता है | कड़ी के दानो को गाँव के बच्चे लोग बहुत चाव से खाते है और उसको खाकर बहुत खुश रहते है| ये ज्यादातर जंगलो में मिलता है| रानेश कोर्चा@7588774369.

Posted on: Mar 31, 2018. Tags: RANESH KORCHA Gondi SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : तुलसी और बेलोती के पत्तो को चाय में मिलाकर पीने से फ़ायदा (गोंडी भाषा में)

ग्राम-कोनपाड़, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुमनलता आचला के साथ में आज जयमती कश्यप जी जुडी हैं जो बोल रही है कि जब चाय बनाते है तब तुलसी और बेलोती के पत्तो को डालकर पीना चाहिए, बेलोती के पत्तो को चाय में डालकर पीने से शुगर नहीं होता है और तुलसी के पत्तो को मिलाकर पीने से सर्दी खांसी बुखार नहीं जैसी बीमारियाँ नहीं होती है| इसलिए बेलोती के पत्तो को रोज चाय में मिलाकर पीना चाहिए और उससे ह्रदय रोग भी नहीं होता है. वे बता रही हैं कि इस तरह की अनेक महत्वपूर्ण वनस्पतियां हमारे आसपास पाई जाती हैं जिसका उपयोग हमें बेहतर स्वास्थ्य के लिए करना चाहिए और इन जानकारियों को 7411079272 पर रिकार्ड भी करते चले जिससे और लोग इसके बारे में जान सकें

Posted on: Mar 30, 2018. Tags: SONG SUMANLATA ACHALA GONDI VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

Bultoo(Bluetooth) Radio in Hindi and Gondi languages: 28th Feb 2018...

Today Mahendra Singh and Ramesh Kunjam are presenting Bultoo Radio Program in Hindi and Gondi languages in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Chhattisgarh. People use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Feb 28, 2018. Tags: GONDI MAHENDRA UIKE RAMESH KUNJAM

आदिवासी भाइयों, बहनों अपने बच्चो को खूब पढाओ, तभी समाज का विकास होगा: गोंडी सन्देश

ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम गोंडी भाषा में बोल रहे है कि क्यों हमारा आदिवासी समाज पीछे है, क्यों आगे नहीं बढ़ रहा है, इसके बारे में सोचकर हम लोगो को बहुत दुःख होता है | वे कह रहे है कि हमारे समाज में शिक्षा के कारण बच्चे लोग पीछे है| उनको अच्छे से शिक्षा नहीं मिल पाती है, तो साथियों सर्व शिक्षा अभियान को समझो, वे इस बारे में सभी सुनने वाले साथियों से आव्हान रहे हैं और कह रहे हैं कि अपने बच्चो को खूब पढाओ, तभी हमारे समाज का विकास होगा और पढेंगे लिखेंगे तभी हमारा समाज आगे बढेगा. आदिवासी समाज को शिक्षित होकर संगठित होना है. सग्गन शाह मरकाम@9479003194.

Posted on: Feb 12, 2018. Tags: GONDI SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 11th February 2018 -

गोंडी भाषा को बढ़ावा देने के लिए 88 लाख रुपए की जमीन की दान – मध्यप्रदेश
बिना सुरक्षा उपकरण कोयला खदान में काम कर रहे कर्मचारी – छत्तीसगढ़
सरपंच, सचिव चाय नास्ते के नाम पर शासन की राशि का कर रहे दुरुपयोग- बलाघाट
जंगल के छोटे उपजो को बाजारों में लोकप्रिय बनाने और ज्यादा बिकने के लिए सरकार 2013 -14 में बनी एक योजना का पालन करने जा रही है -

Posted on: Feb 11, 2018. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA GONDI

« View Newer Reports

View Older Reports »