IMPACT: राशनकार्ड के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...
बिरपाल, ग्राम इंद्रोडा, जिला खरगोड़ा उनका राशनकार्ड बना था लेकिन उनको राशन नहीं मिल रहा था। नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती थी। फिर उन्होंने सीजीनेट में शिकायत दर्ज किया फिर उनको राशन मिल रहा है। इसलिए सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं।
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: IMPACT INDAUDA KHARGODA UP
ब्रज में नंदलाल सखी संग उधम मचायो...होली गीत
जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से राजा बैगा एक होली गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, “ब्रज में नंदलाल सखी संग उधम मचायो” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: BAIGA HOLI MP RAJA SONG UMARIA
IMPACT: संदेश रिकार्ड करने के बाद पिताजी को पेंशन मिलने लगा, धन्यवाद
ग्राम पंचायत- बीरपुर, ब्लॉक- बीरपुर, जिला- शिवपुर, मध्य प्रदेश से राजेश कुमार वर्मा बता रहे हैं कि उनके पिताजी को पेंशन नहीं मिल रहा था। उन्होनें 2019 में सीजीनेट मे संदेश रिकार्ड किया था। उनकी समस्या फरवरी 2021 में हाल हो गई। इसके लिए सीजीनेट के साथियों का धन्यवाद करना चाहते हैं। संपर्क नंबर@8359875729
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: BIRPUR IMPACT MP PENSION RAJESH VERMA
टिंकू के पापा घर के बुरा समाचार बा...भोजपुरी गीत-
उत्तरप्रदेश से भगत लाल यादव एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं:
टिंकू के पापा घर के बुरा समाचार बा-
रिन्कुआ के पेट झरत बा पिंकुआ बीमार बा-
बाबू जी के दस पांच रोज से खांसी आबत बा-
पड़वबा मरिगवा भैसी का कलाही लागत का-
टिंकू के पापा घर के बुरा समाचार बा...
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: BHAGATLAL BHOJPURI SONG UP YADAV
IMPACT: हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...
सोनूराम पोयाम ग्राम पंचायत बिरगाली पोस्ट डोकम रामापारा, ब्लाक बास्तानार जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में हैंडपंप खराब था गांव के लोगों को पानी के लिए बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था। दूर से लाना पड़ता था। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किए थे परंतु काम नहीं हो पाया इसलिए सीजीनेट में हैंडपंप सुधरवाने के अपनी शिकायत दर्ज किया फिर कुछ दिनों के बाद उनका गांव का हैंडपंप ठीक हो गया। इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं ।
