Impact: 15 दिन पहले से राशन ख़तम हो गया था , खाने में समस्या हो रही थी अब राशन मिल गया है...

सेक्टर 87 नयागाँव, गली नम्बर 3 नोएडा से शरीफ अंसारी बता रहे है कि वे 4 लोग है लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है और उनके पास 15 दिन पहले से राशन ख़तम हो गया था | खाने की बहुत समस्या होती थी| इसलिए ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और रिकॉर्ड करने के कुछ दिनों बाद उन्हें राहत राशन की मदद हो गई है, ये साथी सभी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@9871490993.

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे है, 3 लोग है खाने को राशन नही है, कृपया मदद करे...

जिला-जालोन उत्तरप्रदेश के विनय सिंह रहने वाले है, वे 3 लोग है बांगेल नोएडा में काम करने आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो जाने से खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | राशन भी उनको नहीं मिल रहा है उन्होंने आधार कार्ड से भी लेने प्रयास किया लेकिन नहीं मिला राशन कार्ड से भी लेने का प्रयास किया लेकिन उससे भी नहीं मिला बाकि लोगो लोगो को राशन कार्ड से मिला है | इन्होने 6 महीने से राशन कार्ड का उपयोग नहीं किया इसलिए इनका बंद हो गया बोलकर इनको नहीं दिया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | उनको राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8826709582. (167122)

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER VINAY SINGH

नोयडा:कोरोना महामारी में नहीं मिल रहा कामगारों को राशन मदद करें.........

डॉली देवी, फेस-2 ,नया गाँव, गली न-6 सेक्टर-87 नोयडा (उ.प्र.) से अपनी समस्या बता रही हैं कि ये जिला-समस्तीपुर,बिहार से यहाँ पर काम के लिए परिवार सहित आए थे, इनके पास छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन कोरोना महामारी में ये लोग फस गए हैं , जिसके कारण इनको राशन नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण बच्चो का पेट पालना भारी पड़ रहा है ,भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, ये साथी सी. जी. नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं :संपर्क सूत्र@9069323667

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA DOLY DEVI NOIDA UP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

नोयडा में लॉकडाउन में फंसे श्रमिक पानी पीकर रोजा खोल रहे हैं, नहीं मिल रहा राशन...

अंसार अली , नयागाँव , फेस-2 गली न.-5 ग्रेटर नोयडा (उ.प्र.) से समस्या बता रहे हैं, वे गोरखपुर के निवासी हैं लेकिन मजदूरी करने के लिए यहाँ आए थे, लेकिन कोरोना महामारी ने पूरे देश के श्रमिकों को भुखमरी की कगार पर ला खड़ा किया है वे बता रहे हैं, कि इस समय रोजे के दिन चल रहे हैं लेकिन हमें रोजे खोलने के लिए पानी का सहारा लेना पड़ रहा है खाने को कुछ नहीं है , बच्चे यदि दूध मांगते हैं, तो पानी से ही संतोष दिलाया जा रहा है ,साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि संबन्धित अधिकारी से बात करके इनकी समस्या का निराकरण किया जाये :संपर्क सूत्र-अंसार अली@8447329592

Posted on: May 13, 2020. Tags: ANSAR ALI CORONA NOIDA PROBLEM SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact: परिवार में 5 सदस्य हैं खाने में समस्या थी अब राशन मिल गया है...

नयागाँव, फेस 2, गली न. 5 नोयडा, जिला-गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से डोली देवी बता रही हैं वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी है, परिवार में 5 सदस्य हैं, खाने की समस्या हो रही है, उनका कहना है पास में जो पैसा था उसका उपयोग हो चुका है अब दिक्कत हो रही है, वे बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के निवासी हैं काम करने के लिये वहां आये थे, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें राशन मिल गया है, वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|नंबर@9069323667.

Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »