मेरी मात अब तुम न देरी लगाओ...भक्ति गीत-
जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से राजा बैगा एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
मेरी मात अब तुम न देरी लगाओ-
मेरा लाल मुझसे जुदा हो रहा है-
बीमार बेटे को मंदिर पे लाई-
मईया के चौखट पे उसको लेटाई-
मेरी मईयां मेरे साथ ये क्या हो रहा है-
मेरा लाल मुझसे जुदा हो रहा है...(AR)
Posted on: Jun 07, 2021. Tags: BHAKTI SONG MP RAJA BAIGA UMARIA
गौरी पूजे गौरी पूजे जानकी से पूरा ला कामना...गीत-
मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रही है:
गौरी पूजे गौरी पूजे जानकी से पूरा ला कामना-
हमारा बेटा ला रघुवर पूरा ला कामना-
तीना सिंदूर लै गौरी हम पूजब पूरा ला कामना-
हमारा बेटा ला रघुवर पूरा ला कामना-
गौरी पूजे गौरी पूजे जानकी से पूरा ला कामना...(AR)
Posted on: Jun 07, 2021. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR
छमा छम बाजे माँ की पैजानिया...देवी गीत-
ग्राम-नोनारी , जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक देवी गीत सुना रही हैं, जिसका बोल है ” | छमा छम बाजे माँ की पैजानिया ” | अपने गीत संगीत रिकार्ड करने के लिये दिये नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं |(AR)
Posted on: Jun 07, 2021. Tags: AKHILESH KUMARI DEVI SONG MP REWA
सी जी नेट में आके बोलो होगी समस्या दूर रे...गीत-
मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रही है:
बोलो रे बोले रे होगी समस्या दूर रे-
सी जी नेट में आके बोलो होगी समस्या दूर रे-
आज समस्या बड़ी बिकट है संभाले नही संभले-
बोलो अगर मदद चाहिये सी जी नेट रे सहारे-
सी जी नेट का मानो कहना होगी समस्या दूर रे...(AR)
Posted on: Jun 06, 2021. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR
बन्नी खड़ी हैं समुद्र के तीर तो पापा जी अरज करैं...बन्नी गीत-
दोंदर कालोनी , जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती बन्नी गीत सुना रही हैं:
बन्नी खड़ी हैं समुद्र के तीर तो पापा जी अरज करैं-
पापा ऐसे वर ढूंढा रघुवीर उसी के गल माला पड़े-
बन्नी खड़ी हैं समुद्र के तीर तो चाचा जी अरज करैं-
चाचा ऐसे वर ढूंढा रघुवीर उसी के गल माला पड़े-
बन्नी खड़ी हैं समुद्र के तीर तो भईया जी अरज करैं-
भईया ऐसे वर ढूंढा रघुवीर उसी के गल माला पड़े...(AR)
