भारत देश है हमारा, प्राणों से प्यारा...देशभक्ति गीत
ग्राम-कुप्पा, पोस्ट-लांजित, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता सिंह एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं :
भारत देश है हमारा प्राणों से प्यारा-
इसी में गंगा इसी में यमुना, इसी में है सीजीनेट प्राणों से प्यारा-
इसी में गंगा इसी में यमुना, इसी में है सातों भाई-
इसी में है सतो बहिनी प्राणों से प्यारा...
Posted on: May 05, 2018. Tags: GEETA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
जनम जनम का साथ है हमारा तुम्हारा, करेंगे सेवा हर जनम में पकड़ो हाथ हमारा...गीत
ग्राम-लांजीत, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोषी सिंह एक गीत सुना रही है:
जनम जनम का साथ है, हमारा तुम्हारा-
करेंगे सेवा हर जनम में, पकड़ो हाथ हमारा-
जनम जनम का साथ है, हमारा तुम्हारा-
तुमको वादा बहना, साथ बनेगे तुम्हारा-
हर जनम में पकड़ो बहना साथ हमारा-
जनम जनम का साथ है, हमारा तुम्हारा-
करेंगे सेवा हर जनम में, पकड़ो हाथ हमारा...
Posted on: May 04, 2018. Tags: SANTOSHI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
पढ़ा दे ना दाई मोर पढ़ा दे ना ओ...गीत
ग्राम-कुप्पा, पोस्ट-लांजित, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता सिंह एक गीत सुना रहे हैं :
पढ़ा दे ना दाई मोर पढ़ा दे ना ओ-
तोर घर मा तो रहो मै, पढ़े ला जाहूं स्कूल मै-
पढके हमना के आगे बढाहू-
पढ़ा दे ना गा पढ़ा दे ना ओ...
Posted on: May 04, 2018. Tags: GEETA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
पिछली जुलाई में मनरेगा में 36 दिन काम किया, पैसा अब तक नही दिया, कृपया मदद करें...
ग्राम-इन्दरपुर, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमन साय बता रहे है मनरेगा में मेरी पत्नी चन्द्रवती ने जुलाई 2017 में 36 दिनों तक काम किया और भी गाँव के लोगो ने काम किया, जनपद वालो ने बोला बैंक में चेक करो, बैंक में चेक किया तो पैसा किसी दूसरे के खाते में डाल दिया है, बैंक वाले बोला उसके खाते से निकलवा लो, वह व्यक्ति पैसे देने में आनाकानी कर रहा है इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया पैसा दिलवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9826443377,
सहसचिव@9669729148, संपर्क@7440474685.
Posted on: May 03, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWALE VICTIMS REGISTER
बिजली गिरने से हमारे 4 बैलों की मौत हो गयी थी, तीन वर्षो से मुआवज़ा की मांग कर रहे है...
ग्राम-कुप्पा, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लखनसिंह नेताम बता रहे है, तीन साल पहले हमारे गाँव में गाज(बिजली) गिरने से 4 बैलों की मौत हो गई थी, खेती किसानी का मुख्य साधन बैल ही थे, इस सन्दर्भ में मुआवजा के लिए तहसील में जनदर्शन में कई बार 3 सालों से आवेदन कर रहे है| अधिकारी बोलते है मिल जायेगा, परन्तु अभी तक मुआवजा नही मिला| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से आग्रह कर रहे है, कृपया मुआवजा दिलाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: सचिव@9926922861, कलेक्टर@9826443377, तहसीलदार@9111800524. नेताम@8889362032.

