स्वागतम गीत : ये हाथों में हमें ज्ञान दे, पर वतन की इसने लमें-
प्रायमरी स्कूल देवगांव जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी भुनेश्वरी शुभ-स्वागतम गीत सुना रही है:
ये हाथों में हमें ज्ञान दे-
पर वतन इसमें लमें-
मंदरिया मुस्कान से-
करतें हम स्वागतम-
शुभ-स्वागतम, शुभ-स्वागतम...
Posted on: Sep 27, 2019. Tags: KIRTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य : चेहरे में होने वाले दाने-दाने आकार का (पेम्पल्स) जिसका वनौषधि घरेलु नुस्का-
जिला टीकमगढ़, बुन्देल (मध्यप्रदेश) से वैद्द रागवेन्द्र राय चेहरे में होने वाले दाने-दाने आकार का (पेम्पल्स) जिसका वनौषधि घरेलु नुस्का बता रहा है सेम्हल वृक्ष जो गर्मियों के दिनों में अधिकांश लाल रंग का फुल खिलता है इस वृक्ष के हर भाग में छोटे-छोटे काटे पाया जाता है | वही काटों को निकलना है और गाय के कच्चे दूध के साथ चन्दन की तरह घिसना है उसके बाद घिसे हुए लेप को पेम्पल्स वाले चेहरे में लगाना है. इस प्रकार लगातार 6 से 7 दिन इसका प्रयोग करने से अवस्य लाभ मिलेगा ध्यान रखे गर्म भोजन का प्रयोग ना करे | रागवेन्द्र राय@9424759941.
Posted on: Sep 20, 2019. Tags: MP RAGWENDRA RAY SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
तीना ना मोर नानो रे, तीना नाना मोर नान रे...गोंडी गीत-
ग्राम पंचायत-खोड़गाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से ईतवारु एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
तीना ना मोर नानो रे, तीना नाना मोर नान रे-
साड्डी पुर सार ते तोर चल्ले मदेर रेयो-
ओहोर चल्ले मांदर रे-
अप्पन मंदन देश ते हन्नोर बार केवे-
तीना ना मोर नानो रे, तीना नाना मोर नान रे...
Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG GONDI NRAYANPUR PANCHU MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
रक्त दान संबंधी जानकारी : भोला बघेल-
कौन रक्त दान कर सकता है और क्या सावधानियां रखनी चाहिये-
रक्त दान करने के लिये आवश्यक है कि रक्तदाता की आयु 18 से 58 के बीच हो, वजन 50 किलो या उससे ऊपर हो, रक्त दान करने के 90 दिन के बाद ही दोबारा रक्तदान किया जा सकता है|
रक्त की आवश्यकता क्यों पड़ती है-
रक्त की आवश्यकता किसी व्यक्ति को उस समय होती है, जब किस कारण से उसके शरीर में रक्त की कमी हो गयी हो, इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं, कभी बीमार होने पर, कभी दुर्घटना होने पर, बच्चे को जन्म देते समय, रक्त विकार होने पर आदि |
सावधानी-
रक्त दान करते समय रक्त दाता को खाली पेट नहीं होना चाहिये, रक्त दान करने से पहले किसी भी प्रकार की नशीली पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिये, रक्त दान से पहले पर्यात आहार और नीद ले लेनी चाहिये, रक्त दान के बाद 15 से 20 मिनट तक आराम करना चाहिये |
Posted on: Sep 15, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
दुर्घटना में पैर टूट गया, आरोपी इलाज का खर्च देने से मुकर रहा है...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव करंगा बता रहे हैं, डेढ़ साल पहले सड़क के किनारे मोटरसाइकिल से दुर्घटना होने उनके माँ का पैर टूट गया था, गाड़ी का चालक सुंदरलाल था, जो पुलिश अधिकारी है, उस समय सुंदरलाल वड्डे पर रिपोर्ट नहीं किया गया था, लोगो ने मिलकर पंचनामा किया गया था, जिसमे आरोपी द्वारा इलाज का खर्च देने के लिये कहा गया था, लेकिन वह अपनी बात से मुकर गया, और इलाज के लिये पैसा नहीं दे रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये नंबरों पर बात कर उचित कारवाही कराने में मदद करें : सुंदरलाल@7647037094. सुदेर सिंह@9479162983, 7587451770, संपर्क नंबर@7489022139.
