प्रतापपुर ले आये अंबिकापुर में डेरा...गीत-

ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सगुजिहा गीत सुना रहे हैं :
प्रतापपुर ले आये अंबिकापुर में डेरा-
केहू नदी नाके डेहुरा तरी डेरा-
ऊंचा मा रुखरा रे, सिया ला देखाया-
विकट रूप धरे लंका जलाया-
राम जी ला पूछे रावन कर भोरे-
केही कारन हवे धनुष कहे टोरे...

Posted on: May 29, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

देख तो नोनी कैसन करथे झड़ी, छोड़त नई आय एको घरी...रचना-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक रचना सुना रहे हैं :
देख तो नोनी कैसन करथे झड़ी-
छोड़त नई आय एको घरी-
हेर चाउर दार ला और ओला छर डार-
कछू साग नइये, गिद ला दर डार-
निकलथे बतकिरी, झन करबे रात-
अंजोर-अंजोर खाबो दार भात...

Posted on: May 29, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RACHANA RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

गांव में स्कूल के लिये अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-

ग्राम-श्री रामपुरम, पंचायत-सारपाका, विकासखण्ड-दुर्गुमपाडू, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से आनंद और राजेश बता रहे हैं| उनके गाँव में स्कूल नहीं है| बच्चे 6 किलोमीटर दूर सारपाका पढने जाते हैं| उन्होंने स्कूल की समस्या को लेकर गांव के सरपंच, सचिव के पास बात को रखा| लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| निवासियों का कहना है| गांव में स्कूल होने से बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर स्कूल की समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@9705161754, कलेक्टर@9440366355. संपर्क नंबर (राजेश)@7093533071.

Posted on: May 29, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM DURGUMPADU KANHAIYALAL KEWAT SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

गांव में सड़क की समस्या है, बारिश में कीचड़ हो जाता है, आने-जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-

ग्राम-सीताराम पुरम, पंचायत-अर्जनवाडा, विकासखण्ड-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से ग्रामवासी बता रहे हैं| गांव में 10 किलोमीटर तक सड़क की समस्या है| लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है| निवासियों इसके लिये पंचायत में अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गांव में सड़क बनवाने में मदद करें : सरपंच@9652719673, कलेक्टर@9440366555, CEO@9705161754. संपर्क नंबर@9705424020.

Posted on: May 28, 2019. Tags: BHADRADI KANHAIYALAL KEWAT KOTHAGUDEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

गोंड, धुरवा, मुरिया, दोरला आदिवासी समाज का विवाह गीत-

ग्राम-सीताराम पुरम, पंचायत-अर्जनवाडा, विकासखण्ड-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से जय कुमारी, गंगी, इंजामी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं| यह गीत शादी के समय गोंड, धुरवा, मुरिया, दोरला आदिवासी समाज के लोग गाते हैं| गीत का अर्थ है-
जब गर्मी के समय लोगो को पानी नहीं मिलता| लोग साइकल पर बैठकर दूर से पानी तलाश कर लाते हैl गांव के सभी लड़के-लड़कियां बुजुर्ग सब साथ मिलकर गाते, और नाचते हैं| कार्यक्रम में शाम के समय दारू, ताड़ी, सल्पी यादि पेय पदार्थो का सेवन कर आनंद लेते है| कार्यक्रम के दौरान पैदल चलकार मेहमानो के पास जाते हैं| हांथ में दारू, कुछ चावल और एक थैला भी साथ में लिए रहते हैं| और स्वागत करते हैं|

Posted on: May 28, 2019. Tags: BHADRADI KANHAIYALAL KEWAT KOTHAGUDAM SONG TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »