स्वास्थ्य स्वर : खांसी का घरेलू उपचार -
भोरमदेव, वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू खासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, खांसी एक सामान्य बीमारी है जो मौसम के बदलाव के साथ किसी को भो हो सकती है, इसके इलाज के लिये लौंग को भून लें और दिन में चार बार चबायें, इसी तरह छोटी हरण या बाल हरण को भी लेकर भून लें| और दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता हैं| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : अमित साहू@9425299142.
Posted on: Oct 16, 2019. Tags: AMIT SAHU CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : माहवारी की अनियमितता या गड़बड़ी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी महिलाओं में होने माहवारी की अनियमितता या गड़बड़ी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अजवाइन 100 ग्राम, पुराना गुड 100 ग्राम, पानी 1लीटर लें| उसके बाद अजवाईन और गुड को साफ कर एक लीटर पानी में उबालें और जब उबलकर आधा रह जाये तब छान कर रख लें, उसके बाद सुबह-शाम भोजन के बाद एक कप काढ़ा सेवन करें, लाभ हो सकता है जब तक माहवारी सही से न आने लगे तब-तक इसका प्रयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Oct 14, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : हांथ-पैर में रहता हो दर्द तो ये घरेलू नुस्खा उपचार करे-
प्रयाग-विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी महिलाए को हाथ पैरों में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं. अपने जीवन काल में मनुष्य कई तरह काम करते है जिसे कभी-कभी अपने ही सेहद का भी ख्याल नही रख पाते उसी के कारण हाथ पैरों में दर्द होने लगता है| यदि आप हाथ-पैर दर्द से परेशान रहते हैं तो घरेलु नुस्खा से उपचार करे :- अजवाइन 75 ग्राम, गुड 75 अजवाइन को कूट पीसकर चूर्ण बनाये और उसे गुड में मिलाकर सुरक्षित रखे| खाने की मात्रा दिन में खाना खाने के बाद दो बार 1-1 चमच गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है.
परहेज :- ठंठी मौसम एंव ठंठी चीजों से बचे. भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खाटई, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं :एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Oct 12, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अजीर्ण या अपच का घरेलु उपचार-
प्रयाग-विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी अजीर्ण या अपच का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भोजन का ठीक प्रकार से न पचना अजीर्ण या अपच कहलाता है| यह एक ऐसी दशा है जिसके कारण छोटे-मोटे कई रोग मनुष्य को घेर लेते हैं| यदि यह व्याधि काफी दिनों तक बराबर बनी रहती है तो शरीर में खून बनना बंद हो जाता है|
घरेलु उपचार करे : सूखी अजवाइन 50 ग्राम और खाने का सोडा 20 ग्राम इन दोनों को कूट पीस कर सुरक्षित रखें और दिन में खाना खाने के बाद दो बार सेवन करें लाभ हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खाटई, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं :एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Oct 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पायरिया बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग-विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी पायरिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सुपाड़ी का भस्म 100 ग्राम, बादाम के छिलके का भस्म 100 ग्राम, हिराबुल 40 ग्राम, सैरीजुबान 40 ग्राम, रूंग मस्तांगी 20 ग्राम, बांस कपूर 20 ग्राम लें| कपूर को छोड़कर सब को अलग – अलग कूट पीसकर चूर्ण बना लें, सबको मिला लें, बाद में कपूर को मिला लें और सीसी में रख लें| दिन में दो बार सुबह शाम मंजन की तरह उपयोग करें लाभ हो सकता है अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
