देश भक्ति गीत: भारत के वीर सपूतों, दुश्मन को मारों पीटो...

ग्राम-राजापुर, जिला-निवाड़ी (मध्यपरदेश) से मनोज कुशवाह एक भक्ति गीत सुना रहे है:
भारत के वीर सपूतों, दुश्मन को मारों पीटो-
दुश्मन है देश के दुश्मन, बन जाओं उनके दुश्मन-
दुश्मन आये तो आँखों से डरा तो-
दुश्मन आये तो गोली से उड़ा तो-
दुश्मन ने जब भी आँख उठाई, वीरो से खूब मार खाई-
भारत है प्राणों से प्यारा, दुश्मन को गोली से मारा-
माँता से जन्मों का नाता, दुश्मन को बाणों से मारा-
भारत के वीर सपूतों, दुश्मन को मारों पीटो...

Posted on: Nov 22, 2019. Tags: MANOJ KUSHWAH NIWARI MP SONG VICTIMS REGISTER

पक्की सड़क की अभाव, हो रही आवागमन में परेशानी, पक्की सड़क बनवाने में मदद करे...

ग्राम पंचायत-कर्री, जनपद पंचायत-ओढगी, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) से रामसिंह मरकाम बता रहा है ग्रामीण समस्या सड़क पक्की नही होने से होने वाली कई दिक्कतें बताया जा रहा है, बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों एवं बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक आने जाने में कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है जिससे बहुत समस्या होती है| पक्की सड़क नहीं होने से स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार, बाज़ार एवं अन्य चीजों से ग्राम वासी प्रभावित है|छत्तीसगढ़ सरकार से निवेदन कर रहे है कि, गाँव में पक्की सड़क का निर्माण कराया जाये ताकि आवागमन सुगम हो सके| गाँव व प्रदेश, देश के लिए कुछ कर सके. इसीलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है पक्की सड़क बनवाने में सहयोग करे. सम्पर्क@9977568440.

Posted on: Nov 22, 2019. Tags: RAMSINGH MARKAM SONG SURJPUR CG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : किसी भी प्रकार के ख़ासी के घरेलू नुस्खे...

जिला-टीकमगढ़, बुंदेलखंड (मध्यप्रदेश) से बैधराज राघवेन्द्रसिंह राय ख़ासी के घरेलू उपचार के नुस्खा बता रहे है.
विधि इस प्रकार है-अनार के दाने निकालने के बाद जो छिलका बच जाता है, उसको सुखाकर सुरक्षित रख ले, छिल्के को चूसिये रस आएगा उससे ख़ासी में लाभ मिलता है| छोटा वाला अनार ले उसको मिट्टी का लेप लगाकर आग़ में डाल दे, जब वह जल जाये कोयला जैसे हो जाने पर उसको पीसकर राख जैसे बनाकर सुरक्षित रख लेंवे| एक चुटकी अनार के चूर्ण को सेहत (शहद) के साथ सुबह शाम सेवन करने से किसी भी प्रकार की ख़ासी में लाभ मिलेगा.
अधिक जानकारी के लिए-बैधराज राघवेन्द्रसिंह राय@9424759941.

Posted on: Nov 21, 2019. Tags: RAGHVENDRA SHINGH RAY SONG TIKAMGARH MP VICTIMS REGISTER

देशभक्ति गीत : हिंदुस्तान में दुश्मनों को, घुसने नहीं देंगे...

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवासिंह कुमार देश भक्ति को लेकर कविता सुना रहे है:
हिंदुस्तान में दुश्मनों को, घुसने नहीं देंगे-
वीरों से भरी मेरी प्यारी, देश की धरती-
अपना प्यारा झंडा कभी, झुकने नहीं देंगे-
स्वर्ग से सुंदर सपनोँ से प्यारा है मेरा स्कूल-
कभी स्कूल ना छुटे, कभी माँता ना छुटे-
हिंदुस्तान में दुश्मनों को, घुसने नहीं देंगे-
अपना प्यारा झंडा कभी, झुकने नहीं देंगे...

Posted on: Nov 21, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEVSINGH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो...

देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू छत्तीसगढ़ी मिक्स गीत सुना रह है:
भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो-
ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
घरे सोहर हे ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
बर तरी खड़े हे बरातिय की, नीम तरी खड़े हे बारात-
ऐसन सइयाँ निरमोहिया, के चलव-चलव कहिथे बारात-
के चलव-चलव कहिथे बारात, के चलव-चलव कहिथे बारात...

Posted on: Nov 21, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »