पुस्तक का संसार ज्ञान मनोरंजन का भंडार है, इस संदर्भ में विचार व्यक्त भोला बघेल...
जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल जी हमें पुस्तकें पढ़ने को प्रेरित कर रहे हैं इनका कहना है कि एक ही जिंदगी में हम ढेर सारी किताबें पढ़कर ज्ञान की बातों को को ग्रहण कर सकते हैं| हम अच्छी-अच्छी किताबें-इतिहास, सामाजिक की बातें पढ़ सकते हैं, अख़बारों से विभ्हिन्न जानकारियां ले सकते हैं, पुस्तकालय जाकर हम कई प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन कर बहुत सारी बातों का ज्ञान ले सकते हैं| जितने भी महान वैज्ञानिक हैं सभी ने बहुत ज्ञान की बातों का अध्ययन किया है|पुस्तक मनुष्य जीवन का सबसे अच्छा साथी है| इसके विपरीत आज के दिन में अधिकांश लोग मोबाइल, गपशप, फिल्मों, किसका किसके साथ झगड़ा हुआ है, शराब की बातें ही किया करते हैं |इसलिए किताबें पढो सबसे अच्छी ज्ञान लो यह सन्देश हम सबके लिए है.
Posted on: Nov 24, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : किडनी के घरेलू उपचार के नुस्ख़े...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी किडनी के घरेलू उपचार के नुस्ख़े बता रहे हैं, छोटा गोखरू 250 ग्राम, चार लिटर पानी के साथ उबाल लेंवे, जब एक लिटर बच जाए तो छानकर सुरक्षित रख लेंवे| मात्रा : एक-एक कप काढ़ा दिन में दो बार सेवन करने से किडनी में लाभ होता है| ध्यान रहे, पानी सामान्य तौर से ही पियें एवं उबला हुआ पानी पिए| परहेज-मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं. एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Nov 24, 2019. Tags: HD GANDHI HEALTH RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : आंसो के साल गवन ला झन देवे...
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन छत्तीसगढ़ी एक गीत सुना रहे हैं:
आंसो के साल गवन ला झन देवे-
मोर काका मामा दाई, मोर काका मामा दाई-
मोर पतली असन कनिहा डोलत हवे न-
डोलत हवे राजा डोलत हवे न-
मोर छोटे असन कनिहा डोलत हवे न-
मोरे ससुरारी में मोरे बड़े अकन गघरा-
गघरा में पानी लाने बर नई सकों-
मोर काका मामा दाई, मोर काका मामा दाई-
मोर पतली असन कनिहा डोलत हवे न-
आंसो के साल गवन ला झन देवे...
Posted on: Nov 24, 2019. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
भजन गीत : प्रथम पूजा गणपति की भये वो राम...
जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर गणेश गीत सुना रहे है:
प्रथम पूजा गणपति की भये वो राम-
दूजे में गौरी गणेश सिया हो राम-
राम लखन निरंजन भजो न सिया रामा राम-
प्रथम पूजा गणपति की भये-
मुसूवा चडैया भजो न सिया रामा राम
प्रथम पूजा गणपति की भये...
Posted on: Nov 23, 2019. Tags: KABIRDHAM CG NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
नही मिला कृषि कार्य वार्षिक अनुदान राशि शिकायत करने के बावजूद, कृपया मदद करे...
ग्राम-हरदौहा, पंचायत-तेनून, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मोतीलाल कोरी किसानी योजना (कृषि कार्य) के तहद मिलने वाली 6 हाजार वार्षिक अनुदान धन राशि के लिए आवश्यक दस्तावेज़ सहित पटवारी एंव तहसीलदार को आवेदन दिए गये संख्या क्रमांक (ID) 21244312 तथा आधार नंबर 37960813894 परन्तु किसी प्रकार की कोई पहल नही किये|इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर कृषि कार्य अनुदान राशि दिलाने में मदद करे. पटवारी@9200715812. लाल जी बाबू@9755084839. मितीलाल संपर्क@8357998546.
