कूआं का ठंडा पानी पीपल का छांव...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम पंचायत -महाराजगंज, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से गणेश कुमार सिंह एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
कूआं का ठंडा पानी पीपल का छांव-
बलरामपुर शहर मोरे गांव के जिला ले अब अनंद के छांव...

Posted on: May 07, 2018. Tags: GANESH KUMAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो...गीत

ग्राम-लांजीत, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मंजू सिंह एक गीत सुना रही है:
जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो-
आगे-आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो-
चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है-
ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है-
तेज़ दौड़ने वाला खहरा, दो पल चलकर हार गया-
धीरे-धीरे चलता कछुआ, देखो बाज़ी मार गया-
धरती चलती तारे चलते, चाँद रात भर चलता है-
किरणों का उपहार बाटने, सूरज रोज़ निकलता है...

Posted on: May 06, 2018. Tags: MANJU SINGH SONG VICTIMS REGISTER

10 साल से आवेदन कर रहे, लेकिन आज भी गाँव तक पक्की सड़क नही, कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत-कर्री, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह मरकाम बता रहे हैं, हमारे गांव में करीब 350 घर और 2000 जनसंख्या है, गाँव में पक्की सड़क का निर्माण नही हुवा है, सड़क की लंबाई 7 किलोमीटर है, पहाड़ी रास्ता और कच्ची सड़क होने से लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, बारिश के समय में कीचड़ हो जाता है, बीमार पड़ने पर लोग हास्पिटल तक पहुचने में परेशानी होती है, समस्या के निराकरण के लिए वह 10 साल से आवेदन कर रहे हैं, लेकिन कोई कारवाही नही: कलेक्टर@9826443377, जनपद CO@9979052881,
रामसिंह मरकाम@9977568440.

Posted on: May 06, 2018. Tags: RAMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

मेरा देश सलोना देश, सचमुच चांदी सोना देश...देशभक्ति कविता

ग्राम-सिंगपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ओमकार मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
मेरा देश सलोना देश, सचमुच चांदी सोना देश-
पर्वत घाटी वाला देश, सोंधी माटी वाला देश-
मीठे झरनों वाला देश जग में बहोत निराला देश-
आगे-आगे बढ़ता देश नही किसी से लड़ता देश-
प्राणों से भी प्यारा देश न्यारो से भी न्यारा देश-
जो आँखों का तारा देश मेरा और तुम्हारा देश...

Posted on: May 06, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

मोर गोंडवाना के देवी, तोला सुमिरन करू जोहार...गोंडवाना सुमिरन गीत

ग्राम-बांदरबारी, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (छत्तीसगढ़) से त्रिलोक सिंह परते एक गोंडवाना सुमिरन गीत सुना रहे है:
अरे हाय गोंडवाना के देवी, तोला सुमिरन करू जोहार-
मोर गोंडवाना के देवी, तोला सुमिरन करू जोहार-
पहले सुमिरन करू माता पिता ला, देना मोला रस्ता दिखाई, सारी दुनिया
ला दिखाईन वो-
गोंडवाना के देवी देवता तोला पहले सुमिरन करू, माता तोला सुमिरन करू-
मोर बावनगढ़ के देवी देवता, तोला सुमिरन करू-
मोर गोंडवाना के देवी, तोला सुमिरन करू जोहार...

Posted on: May 05, 2018. Tags: SONG TRILOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »