बड़ी चो और त्रिकुंडी, गोंडी ओय सा...गीत-

ग्राम पंचायत-तोडापाल, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाला एक गीत सुना रही हैं :
बड़ी चो और त्रिकुंडी, गोंडी ओय सा-
ओय सा रगी-
ओय सा मुंडी-
बड़ी चो गोयता गुंडी-
बड़ी चो और त्रिकुंडी, गोंडी ओय सा-
ओय सा रगी...

Posted on: Apr 24, 2019. Tags: BASTAR CG DARBHA KUMARI PARWATI SONG

हमारे गांव के स्कूल में 5 साल से एक ही शिक्षक है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुमारु दास बता रहे हैं| उनके गांव में 7 स्कूल है| सभी स्कूल में एक-एक शिक्षक है| जो बच्चो को पढ़ाते हैं| 5 साल से ये स्थिती है| वे कई बार अधिकारियों के पास आवेदन कर चुके हैं| लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@07782222693, शिक्षा विभाग@9406074616.

Posted on: Apr 24, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

एक साल से राशन वितरण केंद्र भवन निर्माण का काम हो रहा है, आज तक पूरा नही हुआ, अधिकारी ध्यान नहीं देत-

ग्राम पंचायत-ककनार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुशील त्रिपाठी बता रहे हैं| उनके गांव में सुसायती भवन निर्माण की स्वीकृति साल भर पहले मिल चुकी है| जिसके लिये 10 लाख स्वीकृत किया गया है| निर्माण कार्य साल बाहर पहले शुरू हुआ था| लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ | जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिया है| लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| भवन न होने से खाद्यान वितरण का काम अभी पंचायत भवन में हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर भवन निर्माण को पूरा कराने में मदद करें : सरपंच@9479220940, ब्लाक CEO@7861287306, 9406138435, कलेक्टर@07782222693.

Posted on: Apr 23, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

गांव में हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...मदद की अपील-

ग्राम-पेरमारास, पंचायत-छिंदावाडा, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हेमाराम बघेल, संतुराम बघेल, मोतीराम कुंजाम और कुमाराम बघेल बता रहे हैं | उनके गांव के वार्ड क्रमांक 3 में पानी की समस्या है| वार्ड में 62 माकान है| वे लोग एक किलोमीटर दूर झरने से पानी लाते हैं| गांव में जो हैण्डपंप लगा है| उससे लाल पानी निकलता है| उन्होंने अपनी समस्या को ग्राम सभा और विधायक के पास रखा लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर (मोतीराम कुंजाम)@6264686570. सरपंच@8719029246, सचिव@9406400446, CEO@7861287306, PHE@6261717578.

Posted on: Apr 22, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

10 साल से स्कूल का भवन सुधार के लिये पड़ा है, आवेदन करने पर कोई ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-तोपर, पंचायत-मौली पदर, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मायाराम नाग बता रहे हैं| उनके गांव में स्कूल के लिये 10 साल से भवन बना हुआ है| लेकिन कुछ कमी होने के कारण आज तक उसमे पढाई नहीं हो रही है| भवन सुधार के लिये राशि स्वीकृत हुई थी| लेकिन काम नहीं किया गया| पैसे का गबन कर दिया गया| स्कूल में 30 बच्चे हैं| सभी को सांस्कृतिक भवन में पढाया जाता है| उन्होंने भवन सुधार के लिये सरपंच, ग्राम सभा में आवेदन दिया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल करने में मदद करें : सरपंच@7049848611, कलेक्टर@07782222693. संपर्क नंबर@7587361407.

Posted on: Apr 22, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR MAYARAM NAG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »