अपनों से अलग होने से हमारी कीमत कम रह जाती है, कृपया अपने परिवार, मित्रों से हमेशा जुड़े रहें...

हरिशंकर रजक एक कहानी सुना रहे है: जब अंगूर खरीदने बाजार गया, उसका क्या भाव है पूछा तो बोला 80 रूपये किलो। पास ही कुछ अलग-अलग टूटे हुए अंगूर दाने पड़े हुए थे पूछा क्या भाव है बोला 30 रूपये किलो। मैंने पूछा इतना कम दाम क्यों ओ बोला साहब है तो अभी बहुत बढिया लेकिन अपने गुच्छे से टूटे गये है इसलिए। मैं समझ गया कि अपनों से अगल होने पर हमारी कीमत आधे से भी कम रह जाती है कृपया आपने परिवार मित्रो से हम हमेशा जुड़े रहे:
दूसरा एक चुटकुला : एक पढ़ा लिखा आदमी एक अनपढ़ ग्वार दोनों दोस्त है अनपढ़ बोलता है पढ़ा लिखा से घड़ी और बीबी में क्या अंतर है पढ़ा लिखा आदमी बोलता है घडी बिगड़ जाती है तो बंद हो जाती जब बीबी बिगड़ जाती है तो शुरु हो जाती है...

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: BODLA CG HARISHANKAR RAJAK JOKE KABIRDHAM SONG STORY VICTIMS REGISTER

आधा पेट खा के बेटा तोला भर पेट खवाएं गा...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मोर दुलारू बेटा गा मोर दुलारू बेटा गा-
दस महिना कोख मा धरके तोला मै जन्मायों गा-
अपन लहू ला गोरस बनके तोला मै पियायों-
अपन जिन्दगी ला दांव लगाके तोर जिन्दगी ला सँवारे गा-
आधा पेट खा के बेटा तोला भर पेट खवाएं गा-
मोर बुढ़तकाल के सहारा होबे कहिके पातेयों गा...

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: CG CHHATTISGARHI KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

लोक लोकड़ी लोकोर खोरासा, खोरासा कर गैयां गा दे मानक देवरो लोकड़ी...छेरता लुकड़ी गीत-

>ग्राम, पोस्ट-भेड़िया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जैमुनी अपने सांथियो के सांथ एक छेरता लुकड़ी गीत सुना रहे हैं :

लोक लोकड़ी लोकोर खोरासा- खोरासा कर गैयां गा दे मानक देवरो लोकड़ी- छानी में आहा छिटकी परेवना, हमर प्रेवना लागे बाबू खेलवना- सुते हवा जागे हवा मटक मारे हवा- हमर लवली देवे करिहा जाग मारे दुवे लुकड़ी...

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: CG JAIMUNI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गाँव में कच्चा सड़क है, बारिश के दिनों में आवागवन में दिक्कत होती है...मदद की अपील-

>ग्राम-ईमलीपारा, पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजेश वैस, बाबूराम रजक, गुलाब सिंह, राम सजीवन देवांगन, बसंत लाल वर्मा, अमर सिंग, शिव बालक देवांगन और रामबरन सिंह बता रहे हैं, उनके गाँव में रोड की समस्या है, मेन रोड से मटिया पारा तक कच्चा सड़क है, जिससे बारिश के दिनों में आवागवन में दिक्कत होती है, ये समस्या लगभग 20 साल से है, उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए सभी ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8462997411 सचिव@8968870858, कलेक्टर@9826443377, सचिव@8968870858. (ओम प्रकाश रजक) संपर्क नंबर@8120244772.

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: CG PROBLEM RAJESH ROAD SONG SURAJPUR VAIS VICTIMS REGISTER

एक गौटिया और उसके चरवाहे की कहानी-

गाँव में रवि नारायण पटनायक नाम का एक गौटिया रहता था, एक दिन उसका नौकर बैसाखू गाय-भैस चराने गया और कुछ काम पड जाने के कारण मवेशियो को छोड़कर घर चला गया, तभी वही पास के कुंए में नहाने के लिए गौटिया गया, उसने मवेशियों को बिना चरवाहे के देख कांजीघर में डाल दिया, जब चरवाहा काम कर वापस आया तो मवेशियो को ना देखकर घबराया और अपने मालिक के पास जाकर बताया, मालिक ने कहा जाओ कांजी में देखना, मवेशी वही पर थे, तब उसने नौकर को थप्पड़ मारकर कहा पैसा रख और मवेशियों को लेकर आ, नौकर ने कांजी वाले से पूछा कि मवेशियो को किसने दिया था, तो पता चला उसके मालिक ने ही दिया था, तब से वह सुधर गया|

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: CG KANHAIYALAL PDIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »