हमारें गाँव का हैण्डपम्प ख़राब है, पीने का पानी का दिक्कत हो रहा है, कृपया मदद करें...
ग्राम-मल्लेलामडुगु, पोस्ट-नेल्लीपाका बंजार,ब्लाक-अश्वापुरम,जिला-भद्रादि कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से गुंडि सुक्कैया बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है गाँव में दो हैण्डपंप है उसमे से एक हैण्डपम्प ख़राब है, एक ही हैण्डपंप से पानी निकलता है जो गाँव के लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, पीने का पानी के लिए दिक्कत हो रही है, 23 घर की बस्ती है | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके हैण्डपम्प को ठीक करने में मदद करें ताकि उनको पर्संयाप्पत पानी मिल सके : संपर्क नम्बर@6300928946, MRO@9701346976, PO@9490957005. (170242) NM
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA GUNDI SUKKAIAH WATER PROBLEM
राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलता है, कृपया राशन कार्ड बनवाने में मदद करें...
ग्राम-कोमरम भीम नगरम,पंचायत, ब्लाक-मुलकलपल्ली,जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से मडकम मुकेश अपनी कोया गोंडी में बता रहे है कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, दो बार ब्लाक कार्यालय के पास आवेदन दिए, दो साल हो रहा है आज तक राशन कार्ड नहीं बना, राशन कार्ड नहीं होने के कारण राशन नहीं मिल रहा है, राशन की दिक्कत हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें :संपर्क@9701074428, सरपंच@9346779472, MRO@7995571862, PO@9490957005. (170203) NM
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA MADAKAM MUKESH RATION CARD PROBLEM
बन्ना कि बैठी जैसन लाल हो अयोध्या जी में....बघेली भाषा में शादी गीत-
ग्राम-दोंदर कालोनी जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुसमा बहेन के साथ ऊमा बघेली भाषा में एक शादी गीत सुना रहे हैं:
बन्ना कि बैठी जैसन लाल हो-
अयोध्या जी में-
मेरे बन्ना जी के मोरी भी सोहये-
मोरी म लागए ना मन झूल हो-
अयोध्या जी में CS
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: BAGHELI SONG RIWA MP SONG UMA END SUSMA VICTIMS REGISTER
छा गयी मायूसी हर गलियाँ हर चौबारे पर...नशा मुक्ति कविता-
ग्राम-नवलपुर, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से अनुराधा बुनकर एक नशा मुक्ति कविता सुना रही हैं:
छा गयी मायूसी हर गलियाँ हर चौबारे पर-
लोगो ने अपने हालत बदल डाले-
नशे की पड़ी एसी आदत इनको-
जीने के अपने अंदाज बदल डाले-
दे रहा है भारत अपनी तरक्की की मिशले-
युवा कर कर नशे का व्यापार-
लुप्त हो संस्कृति हमारी, जिसका था हमें गुमान... (AR)
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: ANURADHA BUNKAR CG MUNGELI POEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में हैण्डपम्प नहीं है, फारेस्ट अधिकारी बोलते है कि हैण्डपंप लगाने को अनुमति नहीं है..
ग्राम-कोमरमभीम नगरम,पंचायत+मंडलम-मुलकलपल्ली,जिला-भद्रादी कोत्तगुडेम (तेलंगाना) से मडकम मुकेश बता रहे है कि गाँव में वर्ष 2005 से लगभग 20 परिवार निवास कर रहे है लेकिन गाँव में हैण्डपंप नहीं है आधा किलोमीटर दूर शिवालय मंदिर अंदर से पानी लाना पड़ता है, पानी के लिए दिक्कत हो रही है, फारेस्ट अधिकारी बोलते है कि हैण्डपंप लगाने को अनुमति नहीं है, वे इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या निराकरण करने में प्रयास करें :संपर्क@9701074428, सरपंच@9346779472,
PO@9490957005, MRO@7995571862. (170236) NM
