जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी, देख तमाशा लकड़ी का...देशभक्ति गीत-
ग्राम पंचायत छैरीबेड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से हरिनाम मार्को साथ में हेमान उसेण्डी एक गीत सुना रहें है:
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी, देख तमाशा लकड़ी का-
देश में जब आबादी का, लड़ते सैनिक वादी का-
दिल दिमाक में जहर वतन है, पर कर बिना है एक वतन-
इस देश के खातिर वतन पे, हम जियेंगे या मारेंगें शतम्-
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी, देख तमाशा लकड़ी का...
Posted on: Nov 26, 2019. Tags: HEMAN USENDI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
सड़क ख़राब आने-जाने में परेशानी मुरुम भी नहीं डाले, आवेदन देने पर ध्यान ही नहीं देते...कृपया मदद करे.
ग्राम पंचायत-टीमनार (डोंगरीपारा), जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रूपसिंह, मुंगली एवं समोती बता रहे है, सड़क की समस्या गाँव के डोंगरी पारा में सड़क बहुत खराब ही है, बारिश के दिनों में फ़िसलन के कारण रोड़ से निकलना हुआ मुश्किल, क्योंकि कीचड़ व पत्थरों वाला रास्ता होने के कारण, इस समस्या को लेकर सरपंच सचिव को बोला है परन्तु किसी प्रकार की कोई निराकरण नही किये, करीब 8 साल पहले इस सड़क कार्य हुआ इस समय बहुत ही ख़राब है सभी ग्रामवासियों कहना है इस सड़क को निर्माण करे| इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर सड़क बनवाने में मदद करे. CEO@9425263888. कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Nov 26, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RANJEET KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
कविता : हाथी भालू दोनों में था सच्चा -सच्चा मेल...
ग्राम-कुरुसपाल, जिला-बस्तर, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में भोला बघेल और उनके साथ है स्कूली छात्रा भूमिका एक कविता सुना है:
हाथी भालू दोनों में था सच्चा -सच्चा मेल-
दोनों मिलकर खेल रहे थे लुका-छुपी का खेल-
हाथी बोला सुन मेरे भाई , अब मैं छुपने जाता हूँ-
पानी वाली जगह मिलूँगा पक्की बात बताता हूँ...
Posted on: Nov 26, 2019. Tags: BASTAR CG BHOLA BAGHEL SONG VICTIMS REGISTER
भजन गीत : सुबह सबेरे लेकर, तेरा नाम प्रभु...
ग्राम-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हरि मरकाम और उनके साथ है जयलाल सलाम एक गीत सूना रहे है:
सुबह सबेरे लेकर, तेरा नाम प्रभु-
करते है हम शुरु, आज का काम प्रभु-
सुबह से ही तेरा, ध्यान लगायें हम-
विद्या का वर्दान, तुम्ही से पायें हम-
तुम्ही से है हर सुबह, तुम्ही से श्याम प्रभु-
करते है हम शुरु, आज का काम प्रभु...
Posted on: Nov 26, 2019. Tags: HARI MARKAAM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
कई वर्षो से शाला में बाउंड्रीवाल नहीं, शाला प्रांगण में फैलती अव्यवस्था...कृपया मदद करे.
ग्राम पंचायत-बागबेड़ा, ग्राम-सिवनी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सिंगराय, गाँव की प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवाल की समस्या के बारे में बता रहे है| 15 वर्षो से पहले बने शाला में बाउंड्रीवाल नहीं होने से स्कूल में अव्यवस्था रहती है, कभी भी मवेशी जानवर घुस जाते है, जिसके कारण पड़ाई करने वाले बच्चों को परेशानी होती है, फलदार, फूलदार पौधे भी नहीं लगा पाते क्योंकि उनको मवेशियों के द्वारा नुकसान पहुचाया जाता है| इस संदर्भ में कलेक्टर को भी आवेदन दिया है, परन्तु कोई ठोस पहल नहीं हुई है. सरपंच सचिव से पूछने पर बताया गया है कि, स्वीकृति हो गई है| लेकिन इस बात के भी कई दिन हो गए है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है, कृपया बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करे.
CEO@9425263888. कलेक्टर@9425205669. सरपंच@9406103873.
सचिव@9479054291.
