मामा न मियाड़े चम्पो पुन्गारे कुवारा लेबे शोभा ता...गोंडी गीत -

जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सहदेव तुलावी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
मामा न मियाड़े चम्पो पुन्गारे कुवारा लेबे शोभा ता-
चुडा सीरकुंडा आटुम ने दिया गढ़ी-गढ़ी वेळी अंता-
मिर्चा टमाटर एतलीगे दनता इके अक्के सुड्सी इशारा किनता-
अरे बातंगे एतवेते तुलतरे अंता अरे जुड़ा तो चुगरी चुना तो चुनरी-
जगा जुगते बेलियंता अरे मुजूग टेलाते बेड़ा तिगा लाता-
सुभ लाता पाटाते जल का वाटनता अरे डोरा ना पाटान्ते...

Posted on: Dec 01, 2017. Tags: SAHDEV TULAVI SONG VICTIMS REGISTER

फिर अपने गांवो को हम स्वर्ग बनायेंगे...जागरूकता गीत -

जिला-दंतेवाडा गायत्री शक्ति पीठ मंदिर (छत्तीसगढ़) से सहदेव मंडावी एक गीत सुना रहे है:
फिर अपने गांवो को हम स्वर्ग बनायेंगे-
अपने अंदर सोया देवत्व जगायेंगे-
गाँव की गलियां क्यों गंदे रहने देंगे-
गंदगी नरक जैसी अब क्यों सहने देंगे-
सहयोग और श्रम से यह नरक हटायेंगे-
फिर अपने गांवो को हम स्वर्ग बनायेंगे...

Posted on: Oct 25, 2017. Tags: SAHDEV MANDAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : दुबलेपन का घरेलू उपचार -

मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच.डी. गाँधी दुबलेपन के घरेलू उपचार बता रहे है जिसको ध्यान पूर्वक सुने और इसका उपयोग करें| सफ़ेद मुसली 100 ग्राम, सालम पंजा 100 ग्राम, अश्वगंधा 100 ग्राम, मुलेटी 100, सतावर 100 ग्राम, इन सबको पीसकर चूर्ण बना लेवे और 200 ग्राम मिश्री मिलाकर हेयरटाईट डिब्बे में रख लेवे और खाना खाने के बाद एक-एक चम्मच चूर्ण एक पाव दूध के साथ सुबह शाम सेवन करें| ध्यान रहे यह प्रयोग करने के पहले पेट साफ कर लेवे | तीन दिन तक हल्का जुलाब लेवे परहेज घरिष्ट भोजन तेल, मसाला, मिर्च, कटाई एवं रात को जागरण न करें और मल त्याग करना बहुत जरुरी है| लेट्रिंग बाथरूम रोककर न रखे| एच.डी.गाँधी@9111061399

Posted on: Oct 18, 2017. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : स्वाईन फ्लू का लक्षण और प्राथमिक उपचार...

एच.डी.गाँधी रायपुर (छत्तीसगढ़) से स्वाईन फ्लू का लक्षण और प्राथमिक उपचार बता रहे हैं इसमें बुखार 1 से 4 डिग्री होता हैं अत्यधिक थकान, सर दर्द, ठंड लगना, नाक लगातार बहाना, गले में खरास, सांस लेने में तकलीफ होना, दस्त उल्टी होना आदि हो सकता है. लौंग, इलायची, सोठ, तुलसी, हल्दी, दाड़ चीनी, तुलसी, कालीमिर्च, गिलोय,पीपरी का अगल-अलग चूर्ण बनाकर बराबार मात्रा में मिलाकर तीन कप पानी में इतना उबाले कि एक कप रह जाए. इस काढ़े को शहद या देशी गुड के सांथ मिलाकर पीयें। यदि रोगी को सुगर हो तो शहद की मात्रा कम ले इसे दिन में तीन बार ले, किसी की प्रकार की खटाई, तेल युक्त भोजन का सेवन न करे | एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Oct 07, 2017. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

एक साल हो गया रोजगार गारंटी का पैसा नहीं मिला,अधिकारी सिर्फ घुमाते हैं, कृपया मदद करे...

ग्राम-रेवटी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा से धनसाय मरावी के साथ सुखदेव मरकाम है जो कह रहे हैं उनको रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करे 1 साल हो गया पर मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है, उन्होंने 40 गोदी खोदने का काम किया था | अधिकारी सिर्फ घुमाते हैं, बैंक और ग्राम पंचायत के चक्कर काट-काट के थक गए हैं| कई बार पंचायत में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनके रुके हुए पैसे मिल सकें :बैंक मैनेजर@8223094001. सुखदेव मरकाम@8462814122.

Posted on: Sep 27, 2017. Tags: SONG SUKHDEV MARKAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »