फूलों की वर्षा बरसाउंगा...क़ुदरगढ़ी भक्ति गीत-
ग्राम-इंद्रपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह क़ुदरगढ़ी भक्ति गीत सुना रहें है-
फूलों की वर्षा बरसाउंगा, फूलों की वर्षा बरसाउंगा-
मैया तेरे द्वारे में दर्श दिखा जा शेरा वालीं माँ-
मेरा दर्द को स्वीकारों मैया, आया हूँ तेरा ही द्वार-
दर्शन मुझे दिखा जा, लाया हूँ तेरे लिए हार-
फूलों की वर्षा बरसाउंगा, फूलों की वर्षा बरसाउंगा-
मैया तेरे द्वारे में दर्श दिखा जा शेरा वालीं माँ...RK
Posted on: Jun 12, 2020. Tags: RAMCHNDRA SINGH RELIGION SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
स्कूल कब खुलेगा पता नहीं पर विद्यार्थियों के साथ सफाई और पौधे लगाने का काम शुरू किया हूँ : शिक्षक
ग्राम पंचायत-हडगाँव, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से शिक्षक रविन्द्र कुमार वैष्णव अपने स्कूल के एक विशेष अभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं | वह प्राथमिक शाला नवलपुर में अपनी सेवा देते हैं जिसे हाल तक एक क्वारंटाइन केंद्र की तरह उपयोग किया जा रहा था वे कह रहे हैं जितने श्रमिकों को विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था, वे अपने घर लौट चुके हैं | भवन खाली हो चूका है, आगे स्कूलो को खोलने का कार्य सरकार द्वारा किया जाएगा| पर उसके पहले आस पास की सफाई के लिए वह अपने स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं बहुत गाजर घास उग आये हैं, कई पेड़ लगाए थे उनको संरक्षण की ज़रुरत है जो वे अपने विद्यार्थियों के साथ आजकल कर रहे हैं :संपर्क प्रवीण कुमार वैष्णव@8839438387. (169473) NP
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: EDUCATION MUNGELI RAVINDRA VAISHNAV CG
गोबर खाद उपयोग करता हूँ सरकारी खाद से ज़मीन और पानी खराब होता है बीमारी आती है...
ग्राम-भाटागुडा जिला-आदिलाबाद राज्य तेलन्गाना से चंद्रमोहन बता रहे हैं कि वे एक छोटे किसान हैं, बैल से खेती करते हैं और खेत में गोबर खाद डालते हैं और यूरिया-डीएपी डालने से जो खेत में उपजाऊ नमी होता है वो ख़त्म हो जाता है मिट्टी कड़ी हो जाती है ज़मीन में जो जीव जंतु होते हैं वे मर जाते हैं और यह पानी को भी प्रदूषित कर देता है और लोग जो इस फसल को खाते हैं उनको कमजोर बना देता है और कई तरह का बीमारी होता है इसलिए जितना हो सके गोबर खाद डालकर फसल उगाना चाहिए जिसमे खेत भी बचा रहे और लोग भी स्वस्थ रहे, संपर्क नंबर @7093662616 CS
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: ADILABAD TELANGANA AGRICULTURE CHANDRMOHAN SONG VICTIMS REGISTER
कुदरगढ़ के बालम पावले राजा की कहानी जिन्होंने रामगढ़ और जोगीमाड़ा भी बनवाया था...
ग्राम-इंद्रपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह बता रहे है कि उनके गाँव में कुदरगढ़ बसा है जो कि वहां के किले महल प्रसिद्ध है वहां एक राजा रहते थे उनका नाम बालम पावले राजा है | वहां राज करते थे उसके बारे में एक कहानी बता रहे है कि पावले राजा ने पत्थरो के महल और किले बनवाये, मंदिर बनवाये कुदरगढ़ में आज भी वह मंदिर प्रसिद्ध है | रामगढ़ और जोगीमाडा पहाड़ी उन्ही का बनाया हुआ है | पटना में जो जोड़ा तालाब जो खुदाई किया गया है वही राजा है उनके हाथो में पारस का पत्थर था | वह राजा पारस का पत्थर लेकर रात को ही घूमता था और जब पानी प्यास लगता था तो उसी पत्थर से खोदकर रात में ही पानी पीते थे : संपर्क नम्बर@7089242455. DW
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: RAMCHANDRA SINGH SONG STORY SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
कोरोना बीमारी, बन गयी महामारी...कोरोना गीत-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र कोरोना से से जुड़ा एक गीत सुना रहे हैं:
कोरोना बीमारी, बन गई महामारी-
मचा हा. हा. कार, दुनिया करे चिंता का-
गाँव-गाँव में शहर शहर में उल्टी चली हवा है-
कोरोना है इसका बीमारी,इनका मन्दवा है-
घर में ही रहना, बाहर जाना मना-
मचा हा. हा. कार, दुनिया करे चिंता का-
मास्क लगाना मन्त्र फू कानों में-
हाथ मिलाना गले लगाना बीमारी सालों में-
छिनी स्वतंत्रता मिली पर तंत्रता-
मचा हा. हा. कार, दुनिया करे चिंता का-
कोरोना बीमारी, बन गई महामारी...
