सुन तो मेरी, प्यारी लाड़ली, कुसंगत में जबे मत न...गीत-
ग्राम-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलदेव कुमार कवासी एक गीत सुना रहे हैं :
सुन तो मेरी, प्यारी लाड़ली-
कुसंगत में जबे मत न-
आत्मा में दाग लगावे मत न-
ओम हरी ओम-
ये काया तेरी सोना वरनिम-
सोने में कंकड़ लगावे मत न...
Posted on: Apr 28, 2019. Tags: BALDEV KUMAR KAVASI CG DARBHA SONG VICTIMS REGISTER
गांव के मिडिल स्कूल में 3 साल से 1 शिक्षक है, आवेदन करने पर कोई ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-कटेनार, जनपद पंचायत-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जैमती, भानमती, हुमाड़ी, सुखमती, कमली, भालमती और लक्ष्मी बता रही हैं| उनके गांव के मिडिल स्कूल में एक ही शिक्षक है| स्कूल में 3 कक्षा और 40 बच्चे अध्यनरत हैं|जिससे बच्चो की पढाई नहीं हो पाती है| इसके लिये उन्होंने अपनी बात को ग्राम सभा और पंचायत में रखा | लेकिन आज तक शिक्षक की व्यवस्था नहीं हो पाई है| 3 साल हो चुके हैं | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर (लक्ष्मी सेठिया)@9406130341. सरपंच@7587402007, सचिव@9479278597, शिक्षा विभाग@9406074616, कलेक्टर@07782222693.
Posted on: Apr 28, 2019. Tags: BASTARA CG DARBHA KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SCHOOL SONG VICTIMS REGISTER
जंगली जड़ी बूटी से लोगो का इलाज करते हैं, हड्डी टूटने पर दवा देते हैं...कहानी-
पुजारी पारा, ग्राम-मामडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से बुटलू बता रहे हैं| वे पारंपरिक तरीके से लोगो का इलाज करते हैं| मुख्य रूप से वे हड्डी के टूटने पर दवा देते है| वे पढ़े लिखे नहीं है| अपने पिता से उन्होंने इलाज करना सीखा है | दवा बनाने के लिये जंगल से प्राप्त जड़ी बूटी का उपयोग करते हैं| उनके पास गांव के आस-पास के लोग इलाज के लिये आते हैं|
Posted on: Apr 26, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG DARBHA JAGDLPUR STORY
बड़ी बुना मुसोरी, लंका बुना छेना रे जोड़ी ले, के जोड़ी ले...धुरवा गीत
ग्राम-गुमडपाल, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से बिमला, शांति और सुंदरी एक गीत सुना रही हैं:
बड़ी बुना मुसोरी, लंका बुना छेना रे जोड़ी ले-
के जोड़ी ले-
दादा कदे जोड़ा सुता होऊ पीने धो-
तोरे पोकाना तोरे कली चुटली आमचा मुन-
बोलुवा जल बोला दुमडा पालेया मा-
देनाई हा बोला रे वाड़ी बुनावी तोरी...
Posted on: Apr 26, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG DARBHA JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER
मै सीजीनेट के कार्यक्रम में शामिल हुआ, नाटक देखा, संदेशो को सुना, बहोत अच्छा लगा-
पंचायत-छिंदावाडा, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से चैतराम नाग बता रहे हैं| वे सीजीनेट के कार्यक्रम में शामिल हुए| नाटक देखा, संदेशो को सुना | हल्बी भाषा में होने से वे बात ठीक से समझ पाये| उन्हें बहोत अच्छा लगा| वे शिक्षक है| कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने देखा| किस तरह से लोग अपने संदेश को रिकॉर्ड करते हैं| सभी तक पहुचाते हैं| और कैसे उसे हल कराने के लिये प्रयास करते हैं| यह समाज के लिये एक सराहनीय कार्य है| इसके लिये लोगो आगे आना चाहिये|
