मध्यान्ह भोजन योजना जब से आई है...कविता-

ग्राम-लालपुर, पंचायत-बेलबहरा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अशोक कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
मध्यान्ह भोजन योजना जब से आई है-
बच्चो प्यारो के मन में खुशियाँ छाई है-
पूजा बोली भाई से सुन भईया दीनू-
मध्यान्ह भोजन का अब आया है मीनू-
बच्चो की रूचि का रखा गया ख्याल-
मंगलवार को मिलेगी फ्राई की डाल...

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: ASHOK KUMAR CG KORIYA POEM SONG VICTIMS REGISTER

हम होंगे कामयाब एक दिन...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी बता रहे हैं कोरोना वायरस के कारण वे लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं और सभी से लॉक डाउन का पालन करने का अनुरोध कर रहे हैं, जो लोग बाहर फंसे है उनके परिजन समय पर उनका हाल चाल लेते रहे| इसी के साथ एक गीत सुनाते हैं :
हम होंगे कामयाब एक दिन-
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास-
हम होंगे कामयाब एक दिन-
हम चलेंगे साथ-साथ-
डाल हाथों में हाथ-
हम चलेंगे साथ-साथ, एक दिन-
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास-
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन...

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

लोग बाहर से आकार सीधे घर में रह रहे हैं, किसी की कोरोना जाँच नहीं हुई है...

ग्राम-पाली, विकासखण्ड-बिजावर, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से सामाजिक कार्यकर्त्ता दीपक बता रहे हैं विकासखण्ड बिजावर में बाहर से आने वाले लोगो के रहने के लिये स्कूलो और पंचायत भवन में रुकने की व्यवस्था की जानी थी लेकिन पंचायत अधिकारियो के द्वारा ये व्यवस्था नहीं की गयी है और बाहर से आये लोग सीधे अपने घर में जाकर रहने लगे हैं किसी व्यक्ति की कोरोना जाँच नहीं कराई गयी है, जो होनी चाहिये थी लेकिन स्थानीय अधिकारी इस पर कोई कारवाही नहीं कर रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इस विषय में प्रशासन को अवगत कराकर उनकी जाँच कराई जाये जिससे इलाके में अनायास होने वाली कोरोना महामारी से लोगो को बचाया जा सके : संपर्क नंबर@8085124089.

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CHHATARPUR CORONA DIPAK MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

देशद्रोहियों आंखे खोलो... कोरोना पर कविता-

सिवनी, जिला- गौरेला, पेंड्रा, मरवाही (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा कोरोना पर एक कविता सुना रहे हैं :
देशद्रोहियों आंखे खोलो-
ऐसे संकट घड़ी में जहर भरी ना बाते बोलो-
देशद्रोहियों आंखे खोलो-
सम्हल जाओ एक हो जाओ-
भारत देश का नाम बढाओ-
देश हमारा जूझ रहा है-
संकट में यूं ना विष घोलो-
देशद्रोहियों आँखे खोलो-
राज़ धर्म जो नियम बताए-
उसको संयम से अपनाओ-
मन भेद भाव ना लाये-
मदद करो देश के हित में-
अपने धर्म से अब ना डोलो-
देशद्रोहियों आँखे खोलो-
लॉक डाउन का करिये पालन-
मानो बात कहे जो शासन-
पुलिस, मीडिया,नर्स,डॉक्टर-
प्रेम भाव से इन्हें अपनालो-
ये धर्मो की नही बीमारी-
विश्व मे जो फैली महामारी-
लोगो से नही इसे चिन्हारी-
जो भी मिलेगा उसे डसेगा-
इससे अपना हाथ भी धोलो-
देशद्रोहियों आंखे खोलो...

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CG CORONA GPM KAMATA PRASAD SHARMA POEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : बिजली का पोल गिरने से तार टूट गया था, अब ठीक कर दिया गया है...

ग्राम-खुर्सीपार, पंचायत-बांदरबारी, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक पर्ते बता रहे हैं, तूफान के कारण उनके गाँव में बिजली का पोल गिर गया था जिसके कारण बिजली का तार टूट गया था और गाँव में बिजली की समस्या हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट पर रिकॉर्ड किया था, जिसके दूसरे दिन कर्मचारी आकर ठीक कर दिये हैं, समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट साथियों और बिजली विभाग के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9098426768.

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: ELECTRICITY IMPACT STORY MANDLA MP SONG TRILOK PARTE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »