पिछले 15 वर्षो से 3 हजार में काम कर रहे है, मानदेय बढ़ाने की मांग...कृपया मदद करे.

ग्राम-उबेगांव, ब्लॉक-छिंदवाडा, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से घनश्याम झावरे मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे है|पंचायत लिपिक घनश्याम झावरे बता रहे है कि, पिछले 15 वर्षो से लिपिक पद पर पदस्थ कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है जिसका की मानदेय मात्र 3 हजार दिया जा रहा है, जो कि बहुत ही कम है, मानदेय बड़ाने को लेकर कलेक्टर के यहाँ और जिला पंचायत, जनपद में आवेदन दे चूके है. परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहे है| बहुत कम मानदेय में परिवार को चलाना मुश्किल हो जाता है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों से फ़ोन पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे. CEO@7773795337. सरपंच@9685769810. सचिव@9752538353.
सम्पर्क-घनश्याम@8889910992.

Posted on: Dec 03, 2019. Tags: SAGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

देवी गीत : हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...

जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सविता दुग्गा साथ में भुनेश्वरी एक गाना सुना रही है:
हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
तू स्वर की देवी ये संगीत तुझ से-
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझ से-
वेदों की भाषा प्रणों की वाणी-
हम तो जाने हम भी तो समझें-
हमको उजालों का संसार दे माँ-
हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...

Posted on: Dec 02, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SAVITA DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

किये शौचालय का निर्माण नही मिला धन राशि, शिकायत का कोई असर नही, कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत-भाटपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाय आत्रम और उनके साथ है ग्रामीण जना बता रहे है ग्राम पंचायत आश्रित गाँव बूरवाल से मनको बाई बता रही है शौचालय बनाने के पश्चात नही मिला धन राशि समस्या बता रहा है, बताया जा रहा है शौचालय निर्माण करने के लिए किया गया घरों खर्च और बनाया गया शौचालय परन्तु नही मिला सरकार की ओर से धन राशि जिसका शिकायत ग्राम पंचायत स्तर पर जानकारी अवगत कराया गया परन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारियो से बात कर शौचालय निर्मित धन राशि दिलाने में सहयोग करे. CEO@9425263888. सरपंच@7265968343. सचिव@7000426068. सम्पर्क@9691168687.

Posted on: Dec 02, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI ATRAM VICTIMS REGISTER

बिजली की आभाव में चिमनी जलाकर कर रहे है गुजारा, कृपया मदद करे...

ग्राम-छोटेडोंगर, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से श्रवन कुमार नाग बता रहा है बिजली की समस्या केंद्र सरकार स्वाचालित बजली विस्तार लगभग गाँव के सभी घरो में पहुच गया है बिजली, परन्तु श्रवन कुमार नाग घर में अभी तक नही पहुची बिजली, बताया जा रहा है भारत सरकार के उठाया गया कदम हर घर बिजली परन्तु आज भी दूर-दराज क्षेत्रों के लोग बिजिल से वंचित है, श्रवन कुमार नाग बता रहा है बिजली के पोल (खंबे) बिजली लगाने के लिए लाया गया है किन्तु नही लगाए है जिसे बिजली विभाग में शिकायत किये परन्तु उनके द्वारा कोई पहल नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात का बिजली लगवाने में सहयोग करे. सम्पर्क@9406103369. सचिव@9479162617.

Posted on: Dec 02, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SARWAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पीलिया जॉन्डिस का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गाँधी पीलिया जॉन्डिस का घरेलू उपचार बता रहें है, सर्पोखा जिसका पत्ती तोड़ने से साँप जैसे मुँह निकल आता है, इसका जड़ और पंचान मिलाकर के पावडर बनायें और सुरक्षित रखे सर्पोखा का पंचांग 150 ग्राम, भुई आंवला 150 ग्राम, इन दोनों को साफ कर कूट पीस कर के चूर्ण बना कर रख ले, 1 चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में 2 बार सेवन करने से लाभ होता है.
परहेज – ठंडी से बचें मि र्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें. जानकारी के लिए सम्पर्क करे. @9111061399.

Posted on: Dec 02, 2019. Tags: ARIPUR CG HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »