2 माह से परेशान हैं, न खाने की व्यवस्था है, न किराये के लिये पैसा, घर जाने में हमारी मदद करें...

नयागाँव, गली नं. 1, फेस 2, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) जावेद जाफरी बता रहे हैं कि वे दो भाई लॉकडाउन में फंसे हैं, 2 माह से लॉकडाउन में परेशान हैं, न पैसा है और न खाने की व्यवस्था है, बिहार राज्य के रोहतास जिले के निवासी हैं, लॉकडाउन के बाद से परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि घर जाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9599054671. (166948)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR JAWED JAFARI NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact: 21 लोग थे राशन नही था खाने की समस्या हो रही थी, अब मिल गया है...

ग्राम-तेंदूभाटा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार बता रहे हैं वे 2 माह से लॉकडाउन में फंसे हैं, वे खमरिहा गाँव सोनभद्र जिला उत्तरप्रदेश राज्य के निवासी हैं, वे 21 लोग हैं, सभी सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं, उनका कहना है कि उन्हें खाने की व्यवस्था मिल रही थी, वे घर जाना चाहते हैं, खाने समस्या हो रही थी | अब इस समस्या का समाधान हो गया है इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@639223588.

Posted on: May 10, 2020. Tags: CG CHAMPA CORONA IMPACT JANJGIR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: 4-5 लोग थे लॉकडाउन के कारण काम बंद है खाने में समस्या हो रही थी, अब खाना मिल गया है...

सूरजपुर जिले के मुकेश रजवाड़े, राजेश कुमार नगरपालिका पंचायत मठपुरेना रायपुर (छत्तीसगढ़) में मजदूरी करने के लिए आये थे और घर जाने के लिए उन्होंने छुट्टी भी लिए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए है और उनको खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है 4-5 लोग है| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग किया | और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नम्बर@8319733231.

Posted on: May 10, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SURAJPUR

Impact: 7 सदस्य थे काम बंद होने से खाने में दिक्कत हो रही थी, अब राशन मिल गया है...

सांई सत्यम, खाण्डवे नगर, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से शेषराज यादव बता रहे हैं वे परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 7 सदस्य हैं, काम बंद होने से दिक्कत हो रही है, घर में राशन नहीं है, उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगी थी लेकिन मदद नहीं मिली है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील किया | अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें राशन मिल गया है अब वे खुश हैं| इसलिए सीजीनेट के साथियों और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नंबर@9125158632.

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH SONG VICTIMS REGISTER

2 माह से न कोई काम मिला और न राशन मिला है, परेशान हैं, हमारी मदद करें...

सांई सत्यम पार्क, कवाडे बस्ती, वाघोली, पुणे (महाराष्ट्र) से किरन कदम बता रहे हैं कि कोरोना के बाद से उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है, वे मजदूरी का काम करते हैं, परिवार में 5 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण 2 माह से कोई काम नहीं मिला है, राशन नहीं मिला है, किराये के मकान में रहते हैं, परिवार परेशानियों से गुजर रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क मदद करें : संपर्क नंबर@7447886807. (166933)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KIRAN KADAM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »