स्वास्थ्य स्वर : स्वास्थ्य वर्धक का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गाँधी स्वास्थ्य वर्धक का घरेलू उपचार बता रहें है.
सामग्री:- विधारा कन्द 250 ग्राम, अश्वगंधा 250 ग्राम, इन दोनों को मिलाकर चूर्ण बनाये और उसमें`100 ग्राम मिश्री मिलाकर सुरक्षित रखें, सेवन :- मात्रा दिन में 2 बार एक-एक चमच चूर्ण सुबह खाली पेट और रात में खाना खाने के बाद दूध के साथ सेवन करने से शीघ्र लाभ मिलता है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे. वैद्द्य एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Dec 07, 2019. Tags: HD GADHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...कविता-
ग्राम-बाग़डोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से रंजित मंडावी साथ में निधिषा एक कविता सुना रहीं है:
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों, से नित, सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोंकों से लो, कोमल भाव बहाना-
दूध तथा पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो जगना और जगाना-
लता और पेड़ो से सिखों, सबकों गलें लगाना-
मछली से सिखों स्वदेश के लिए तड़प कर मरना-
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...
Posted on: Dec 07, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RANJEET MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
निराश्रित विधवा पेंशन नहीं मिला, किये आवेदन कोई सुनवाई, कृपया मदद करे...
ग्राम-बोरगांव, पंचायत-बागडोंगरी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और साथ है ग्रामीण महिलाएं जानकी बाई (60वर्ष), डिल्लो बाई बता रहे है, नहीं मिला निराश्रित विधवा पेंशन, ग्राम पंचायत गाबडोंगरी के आश्रित गाँव बोरगांव के ग्रामीण महिलाएं बताये विधवा पेंशन के विषय पर ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को शिकायत किया गया परन्तु किसी प्रकार कोई कार्यवाही नही किया ग्रामीण महिलाओं का कहना है निराश्रित विधवा पेंशन मिलना चाहिए इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है दिए गये फोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर निराश्रित विधवा पेंशन दिलाने में मदद करे. सचिव@9407692808. CEO@9425263888.
Posted on: Dec 07, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER
छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल...भजन-
ग्राम पंचायत-बागडोंगरी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हरी मार्को साथ में लालदाई कंगरा एक भजन सुना रही हैं:
छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल-
छोटो सो मेरो मदन गोपाल-
आगे आगे गैया पीछे पीछे ग्वाल-
बीच में मेरो मदन गोपाल-
घास खाए गैया, दूध पीवे ग्वाल-
माखन खावे मेरो मदन गोपाल-
कारी कारी गैया, गोरे गोरे ग्वाल-
श्याम वरण मेरो मदन गोपाल...
Posted on: Dec 07, 2019. Tags: HARI MARKO NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दमा, श्वास, पुरानें सर्दी बीमारी का घरेलु उपचार...
ग्राम-कुम्हारगनिया, पोस्ट-बाजार चारभाटा, तहसील-सहसपुर, लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक दमा, श्वास, पुरानें सर्दी बीमारी का घरेलु उपचार बता रहे हैं. विधि एंव सामग्री :- लहसुन 25-30 कलि को छील लेवें जिसके पश्चात, तावा में लहसुन को राख होने तक अच्छे से भुन लेवें और उसे पीसकर चूर्ण बना ले और सुरक्षित रखे. गर्म पानी के साथ या शहद के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे. कनकराम कौशिक @9179998149.
