पारंपरिक जैविक खेती के बारे में जानकारी दे रहे है, जिला (छत्तीसगढ़) से....

ग्राम-केकराखोली, ब्लाक-मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव उनके साथ है ग्राम-घोटियादादर ने निवासी नक्क्षेना राम कश्यप बता रहा है आज भी हम लोग ज्यों-ज्यों विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं, वैसे-वैसे हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को पीछे छोड़ते जा रहे हैं परन्तु अपने जीवनकाल में अपनी खेत में रासायनिक खाद्य का प्रयोग नही करते है, जैविक खाद्य घरेलु निर्मित खाद्य तैयार कर प्रयोग किया जाता है जिनका नाम है “हंडी खाद्य” जिसे घर में ही निर्माण किया जाता है. इस खाद्य को 1 एकड़ के लिए तैयार करने के लिए.
1बड़ा सा मटका या फिर ड्रम ले. और 10 किलो. गोबर, 10 किलो. मूत्र, 1 किलो. 1 बेसन किलो. इन सब घोल बनाये और उसे लगातार डंडे के सहायता से घुमाते रहे 5-7 दिनों तक रखें उसके बाद खेत में छिड़काव करे. जिसे जमीन की नमी बनी रहती है और बराबर मात्रा में उपजाऊ बना रहता है.इस सन्देश के माध्यम से बताया पारंपरिक जैविक खेती के शुरू करे.

Posted on: Nov 03, 2019. Tags: DHAMTARI CG MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

भक्ति गीत : अरे राम को रहने दे अंखियों के आस-पास...

ग्राम-साहपुर,जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं:
अरे राम को रहने दे अंखियों के आस-पास-
वन को गये जो राम निकल जाएगी जान-
अरे राज्य भरत को दे सकता हूँ राम बिना-
नही रह सकता हूँ राम को रहने दो अंखियो-
अरे राम को रहने दे अंखियों के आस-पास...

Posted on: Nov 03, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV

शौचालय नही बनाये अधिकारीयों को सूचित किया गया, कोई कार्यवाही नही किये, कृपया मदद करे-

ग्राम पंचायत-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू और उनके साथ है ग्रामीण महिला मालती बाई बता रही हैं, ग्राम पंचायत बोरपाल के (मांझी पारा) मोह्हला के आंगनबाड़ी में शौचालय की समस्या है अभी तक आंगनबाड़ी का शौचालय निर्माण नही किया है इस विषय पर सचिव सरपंच के पास आवेदन भी किया गया परन्तु कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर से समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात कर आंगनबाड़ी में शौचालय बनवाने में मदद करे. सरपंच@7587335962, सचिव@9479023981. संपर्क नंबर@9406405661.

Posted on: Nov 03, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सरस्वती वंदना : हे शारदे माँ, हे शारदे माँ...

ग्राम-केकराकोली, ब्लाक-मगरलोड, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ भूमिका और कोमिन कुंजाम सरस्वती वंदना सुना गीत सुना रही है:
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ-
आज्ञानता से, हमे तार दे माँ-
है संगीत तुझ से, हर शब्द तेरा-
हर गीत मुझ से, हे हे शारदे माँ-
मुनियों ने समझी, गुनियों ने जानी-
वेदों की भाषा, पुराणों की वाणी-
हम भी तो समझे, हम भी तो जाने-
तू श्वेतवर्णी, कमल पर विराज-
हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे-
मनसे हमारे मिटाके अँधेरे-
हमको उजालों का संसार दे माँ-
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमें तारदे माँ-

Posted on: Nov 03, 2019. Tags: DHAMTARI CG MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय निर्माण अधुरा, अधिकारी ध्यान नही दे रहे है, कृपया अधिकारीयों को फ़ोन कर मदद करे...

ग्राम-ताड़ोपाल (पटेलपारा) जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से अजय कचलाम उनके साथ में है. ग्रामीण सूदू राम करंगा बता रहें है की उनके गांव मै शौचालय अधुरा बना है, स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहद भारत सरकार के द्वारा लागु किया की घर-घर शौचालय का निर्माण और उसका उपयोग निर्मल भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य है। पर ग्रामवासी के द्वारा कहना है की शौचालय अधुरा बनना चाहियें| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बार कर शौचालय बनवाने में मदद करे. सचिव@7587755894. कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Nov 03, 2019. Tags: AJAY KACHLAM NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »