सुझाव-

राँची, झारखण्ड से कृष्णा बड़ाईक सभी श्रोताओ से निवेदन कर रहे हैं वे अपना परिचय हिन्दी में दे ताकि सुनने वाले दूसरे साथी अच्छे से समझ सकें|

Posted on: Apr 04, 2021. Tags: JH KRISHNA BADAIK RANCHAI

आज इशु जिन्दा है हम बताने आये हैं...गीत-

राँची, झारखण्ड से कृष्णा बड़ाईक एक गीत सुना रहे हैं, गीत के बोल हैं, “आज इशु जिन्दा है हम बताने आये हैं” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Apr 04, 2021. Tags: JR KRISHNA BADAIK RANCHI SONG

पीड़ितों का रजिस्टर: जेल से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी|

ग्राम-निबरा, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से खोरी बता रहे हैं, वे पहले आमाबेड़ा कोलयारी गांव में रहतें थे, वर्तमान में अपना गांव छोड़ कर निबरा गांव में आकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं| उनके पति को पुलिस वालों ने नक्सली समझ कर जेल भेज दिया था, जेल से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी| अभी तक उन्हें सरकार की तरफ से कोई मदद नही मिली है| (MS)

Posted on: Apr 01, 2021. Tags: CG KANKER KHORI VICTIM REGISTER

एक साल हो चुके हैं मातृत्व वंदना योजना का पैसा नहीं मिला...

ग्राम-लफंदा, पंचायत-जतरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से गोलू आदिवासी बता रही हैं कि मातृत्व वंदना योजना का पैसा नहीं मिला है एक साल हो चुका है| इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9305645714. महिला बाल विकास अधिकारी@8602926850. (186801) (AR)

Posted on: Mar 27, 2021. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA

जनरल नॉलेज...

श्रीरामपुर, अहमदनगर महाराष्ट्र से कृष्णा अल्बेसरानी झा जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Mar 27, 2021. Tags: AHMADNAGAR INFORMATION KRISHNA ALBESRANI JHA MH

« View Newer Reports

View Older Reports »