पीड़ितों का रजिस्टर : अपने बेटों को नक्सलियों के साथ भेजने से मना करने पर मुखबीर बता कर मारा, डर से 13
रामसिंघ यादव, ग्राम मुरनार ब्लॉक कोयलीबेड़ा जिला नारायणपुर, बताते हैं कि उन्हें अपने परिवार के साथ 2008 में अपनी जान बचा कर घर छोड़ के भागना पड़ा था। वे कहते हैं उनके 2 बेटे हैं, जिन्हें नक्सली ज़बरदस्ती अपने साथ ले कर जाते थे। एक दिन उन्होंने अपने बेटों की जान की चिंता में उन्हें नक्सलियों के साथ भेजने से मना कर दिया। इस पर नक्सलियों ने एक मीटिंग बुला के उनपे कोयलीबेड़ा जा कर मुखबिरी करने का आरोप लगाया। उन्हें पीटा और धमकी दी कि अगर अपने परिवार के साथ घर छोड़ के नहीं भागे तो जान से मार दिए जाएंगे। इसके बाद एक बार फिर जंगल के काफी अंदर मीटिंग रखी गई और उन्हें बुलाया गया। वे बताते हैं कि उन्हे संदेह हुआ कि ये उन्हें मारने कि साज़िश है, इस कारण से वे अपने परिवार के साथ घर छोड़ कर शांतिनगर आ गए। वे कहते हैं कि उनके गाँव में उनकी 5 एकड़ पट्टे वाली जमीन के साथ 26 गायें, 19 भैंसें व बकरियाँ भी थीं। लेकिन वे वह सब कुछ छोड़, शांतिनगर में भूमिहीन रूप से मजदूरी कर के गुजारा करने को मजबूर हैं। वे कहते हैं उनका एफआईआर दर्ज हो चुका है व सरकार से रु. 15,000 सहायता राशि मिली है, किन्तु पुनर्वास योजना का लाभ नहीं मिल है। फो. नं. 9407629521
Posted on: Aug 02, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR RASINGH YADAV VICTIMS REGISTER
विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, कृपया मदद करे-
ग्राम माटापारा, पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अमर सिंह बता रहे हैं की उनकी उम्र 65 साल हो चुकी है लेकिन उन्हें वृद्ध पेंशन नहीं मिल रहा है। उम्र की वजह से वे काम कर पाने में असमर्थ हैं। सरपंच मोहदय जी को आवेदन दे चुके है, फिर भी काम नहीं हो पा रहा है, उन्होंने सचिव से भी बात की है लेकिन अभी तक नही मिला है। इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं| दिए गयें नंबरों पर बात कर के वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479224461, सीईओ@@8889251366.
Posted on: Jul 31, 2021. Tags: AMAR SINGH BHEJA LOHANDIGUDA PENSION PROBLEM
उज्ज्वला योजना का लाभ मिलना चाहिए लेकिन नही मिला है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवसिंह कश्यप ग्रामीणों के साथ बता रहे हैं कि उन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वे चूल्हे पर खाना पकाते हैं जिससे दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गैस सिलेण्डर दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406169979, सचिव@7648021198.
Posted on: Jul 31, 2021. Tags: CG DEVSINGH KASHYAP GAS LOHANDIGUDA PROBLEM UJJWALA YOJANA
राशनकार्ड लिस्ट कि जानकारी-
ग्राम पंचायत-सिंगपुर, तहसील-पंडरीया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम राशन कार्ड के जानकारी बता रहे है, प्ले स्टोर में जाके BPL राशनकार्ड डाउनलोड अपना पंचायत का राशनकार्ड देख सकते हैं| उससे पूरा जानकारी आप लोग देख सकते हैं|
Posted on: Jul 15, 2021. Tags: BPL CARD CG HEMASINGH MARKAM KABIRDHAM
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...
ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से राम सिंह मांडवी बता रहे हैं कि उनके गाँव में सरकारी भवन निर्माण के लिए पैसे आये थे जो कि भवन का आधा निर्माण करवा के छोड़ दिए थे, कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ, फिर उन्हें सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है वे सभी साथी अब खुश हैं, और मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@6262135540.


