दुष्टों के बीच दोस्ती अधिक देर तक नहीं चलती...कहानी -

एक बार गाँव में एक महात्मा आये, गाँव के लोगो ने श्रद्धा से उनके रहने की व्यवस्था की प्रतिदिन ग्रामवासी उनके लिए खाने का प्रबंध कर देते इस तरह से महत्मा का जीवन यापन हो जाता था जब प्रबंध नहीं हो पता तो उपवास रख लेते थे कुछ दिनों बाद महात्मा ने लगातार उपवास किया | तब लोगो ने एक दुधारू गाय ला कर दी जिसे चुराने के लिए एक चोर ने सोची और चोरी करने के लिए निकला तभी उसे रास्ते में एक व्यक्ति मिला जो भूत था उन दोनों में मित्रता हुई और दोनों अपने काम के लिए चले लेकिन जैसे ही काम करने को गए दोनों का विवाद हो गया और दोनों आपस में लड़ने लगे जिससे शोर हो गया जिससे दोनों पकडे गए इससे यह निष्कर्ष निकलता है दुष्टों के बीच दोस्ती अधिक देर तक नहीं चलती। उषा सिंह उइके@7909655194

Posted on: Aug 07, 2017. Tags: SONG USHA SINGH UIKEY VICTIMS REGISTER

हाय- हाय केही जैते हाजीपुर के ही जैते पटना... झरनी गीत

बिहार में मुसलमान समुदाय द्वारा ताजिया उत्सव के समय बांस का झाड़ू बनाकर साथ में नाच और गाना करते हैं इस गीत को झरनी गीत कहते है | उषा किरण पक्की सराय, मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक झरनी गीत सुना रही हैं :
हाय- हाय केही जैते हाजीपुर के ही जैते पटना-
केही जैते बेतिया लड़न को हाय- हाय-
हाय- हाय बाबा जैते हाजीपुर भैया जैते पटना-
स्वामी जैते बेतिया लड़न को हाय -हाय-
हाय- हाय केही लएतै झिलमिल सड़ियां के ही-
लएतै कंगना,केही रे लएतै सिर के सिंदूरबे हाय हाय-
हाय- हाय बाबा लैएतै झिलमिल सड़ियां-
भईया लऐतै कंगनास्वामी लैते सिर के सिंदूरबे हाय हाय-
हाय- हाय फाटी जैते झिलमिल सीरिया टूटी जैएतै कंगना-
रह जैतई सिर के सिंदूरबे हाय -हाय...

Posted on: Jul 07, 2017. Tags: SONG USHA KIRAN VICTIMS REGISTER

कंजूस बनिया की कहानी...

एक कंजूस बनिया था जो गरीबों का पैसे को लूट कर अपनी तिजोरी भरता था कभी भी उसने दान पुन्य नहीं किया था जब उसकी मौत हुयी तब भी उसने कंजूसी की. मरते समय उसने एक बूढ़ी गाय को ब्राम्हण को दान में दिया और उसी समय बनिए की मृत्यु हो गयी गाय ब्राम्हण के घर पहुचते ही मर गयी यमराज के पास पहुचते ही बनिया को कहा गया कि इसने कभी भी पुन्य का काम नहीं किया इसलिए इसे नरक में डाल देना चाहिए लेकिन इसने एक गाय का दान किया था इसलिए एक दिन के लिए इसे स्वर्ग में रखा जा सकता है, इसलिए यमराज ने पूछा कि तुम सबसे पहले कहाँ जाना चाहते हो बनिए ने कहा स्वर्ग में और यमराज ने कहा कि एक दिन के लिए गाय से कुछ भी कहोगे वो करेगी बनिए ने कहा इस यमराज को मारो वो गाय को मारने दौड़ी गाय यमराज को दौडाते हुए सबसे पहले शंकर जी के पास गयी ,शंकर जी भी भागने लगे और भागते भागते ब्रम्हा जी के पास पहुचे गाय को अपने पास आते देख वो भी भागने लगे भागते-भागते विष्णु जी के पास पहुच गयी इतने में ही बनिए की शक्ति क्षीण हो गयी तब यमराज ने कहा इसे नरक में डाल दो नरक में डालते इसके पहले ही तीनो देवों ने कहा कि हमारे दर्शन करने के बाद कोई भी नरक में नहीं जा सकता है इसलिए उस कंजूस बनिए को स्वर्ग में रख दिया गया | उषा सिंह उईके@7909655194

Posted on: Jun 10, 2017. Tags: SONG USHA SINGH UIKEY VICTIMS REGISTER

बन्नी बैठी है कमरे में हँसे मन-मन में...विवाह गीत -

ग्राम-कन्हौली, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से उषा देवी एक विवाह गीत सुना रही हैं :
बन्नी बैठी है कमरे में हँसे मन-मन में – सजन घर जाना है-
बन्नी कि मांगों में टीका सोहे-
पटवा लगा के बिदा कर दो-
सिंदूर से मांग भर दो-
मुआ से गोद भर दो-
बन्नी के अंगो में चुनरी सोहे-
गोटवा लगा के विदा कर दो-
बन्नी बैठी है कमरे में हँसे मन-मन मे...

Posted on: May 26, 2017. Tags: SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER

समना भदौना पुरवा पछिवना से उठी रे...बघेली सावन गीत-

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा बघेलखंडी भाषा में एक सावन गीत सुना रही हैं :
समना भदौना पुरवा पछिवना से उठी रे-
ददरिया बरस लागे ना-
मुहे ननी नानी बुंदिया बरस लगे ना-
पुरवा पछिवाना से उठी रे बदरिया-
अपने महलिया से ससुरो निहारे-
आवत होई न मोर पतली-
पटोहिया बेज्जती होई ना...

Posted on: Apr 16, 2017. Tags: SONG USHA REWA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »