रे रे लोयो रेला रेला रे रे रेला रे रे लोयो...गोंडी विवाह गीत -
गोटुल मुंडा मोहल्ला, ग्राम-सिवनी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सताली बाई और पवन बत्ती एक गोंडी विवाह गीत सुना रही है:
रे रे लोयो रेला रेला रे रे रेला रे रे लोयो-
डिंडा राजो राजो हेलो यायो रे डिंडा राजो-
अदे राजो पुटो हेलो यायो रे अदे राजो-
दाइन कोरा मंदी हेलो यायो रे दाइन कोरा...
Posted on: Dec 21, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : श्वेत प्रदर या पानी की बीमारी का इलाज -
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-गोटुलमुंडा, पोस्ट- तरई घुटिया, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां बाबूलाल नेटी की मुलाक़ात गाँव के वैद्य राज घंसूराम टेकाम जी से हुई है जो आज उन्हें महिलाओं को आम होने वाले बीमारी श्वेत प्रदर या पानी का स्थानीय जड़ी बूटी से इलाज बता रहे हैं. वे बता रहे हैं कि आंवला, हर्रा, बहेरा इन तीनो को 15-20 की संख्या में लेकर कूट लेना चाहिए और दही के सांथ मिलाकर रात भर रख देना चाहिए दवा को तीन खुराक बनाकर खाली पेट में रोज सुबह 3 दिन सेवन करने से श्वेत पानी की समस्या से राहत मिल सकता है | वे यह दवा बहुत लोगों को दे चुके हैं और इसमें फायदा होता है
Posted on: Dec 19, 2017. Tags: GHANSURAM TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
36 घर के हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, बोल-बोल कर थक गए, अधिकारी सुनते नहीं...
भगतपारा, ग्राम-धुमाडांड़, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम रूपलाल मरावी के सांथ हैं ये बता रहे हैं कि इनके मोहल्ले में 36 घर और 80 की जनसँख्या है यहाँ पर हैण्डपंप की आवश्यकता है लोग अभी कुंए से पानी पीते है लेकिन गर्मी के समय में कुंए सूख जाते हैं इन्होने कई बार हैण्डपंप के लिए ग्रामसभा, लोकसुराज, कलेक्टर के पास आवेदन किया लेकिन अभी तक इसमें कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे इनके मोहल्ले में हैण्डपंप लग सके: सचिव@9617089335, सरपंच@8223967201
PHE@8435670000. रूपलाल मरावी@9575259339.
Posted on: Nov 01, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
सुना नो केला-केला ननो नों नाडो आवे सिलुकर वाले-वाले...गोंडी मेला गीत -
ग्राम-उपेट, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से रामबती अलामे एक गोंडी गीत सुना रही है जो गीत मेला के समय में गाया जाता है:
सुना नो केला-केला ननो नों नाडो आवे सिलुकर वाले-वाले-
आले मांडो केला यो आले नानो केला-
यो नानो वेला सिलुकर वाले-वाले-
केला सिलुकर वाले-वाले-
जिला दंतेवाड़ा तुन वातो रो दादा लो...
Posted on: Oct 15, 2017. Tags: GEETA TEKAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
खेलु-खेलु-खेलु रे गिरलिया यही माने दांडे खेलु...हल्बी गीत -
कोषामन पारा, ग्राम-बालपेट, जिला दंतेवाडा से कुन्ती ठाकुर, धामेश्वरी ठाकुर एक हल्बी गीत सुना रहे हैं:
खेलु-खेलु-खेलु रे गिरलिया यही माने दांडे खेलु-
बस्तर या दादा आईला से बस्तर आ दादा आईला से-
सूबे मनला गां खेलु रे गिरलिया सूबे मनला गां खेलु-
कजा निबला कह राजानी तुमचो बात जोड़ा भात...


