डगर कर भूडू में सोने गेंदा फुले...लोकगीत-

ग्राम-सकलपुर, पोस्ट-सोनगारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)से शिवलाल मानकपुरी गीत सुना रहे हैं:
डगर कर भूडू में सोने गेंदा फुले-
सोने गेंदा नई फुले महादेवा झूले-
बॉस पतई रट-पट हमला देईहा झट-पट-
उदुम झुरी कौया लोरे झुरी-
हालू-हालू बिदा करिहा जाएक बाड़े दुरी-
डगर कर भूडू में सोने गेंदा फुले...(184385) GT

Posted on: Mar 08, 2021. Tags: CG LOKGEET SHIVLAL MANIKPURI SURAJPUR

मुझको देना कृपा तेरे प्रभु...गीत-

ग्राम-तेंदूपारा, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से शशिकला तिग्गा एक गीत सुना रही हैं:
मुझको देना कृपा तेरी-
प्रभु मुझको देना कृपा तेरी-
क्षमा तेरी प्रभु क्षमा तेरी-
प्रभु मुझको देना क्षमा तेरी-
प्रभु मुझको देना कृपा तेरी-
दया तेरी प्रभु दया तेरी-
प्रभु मुझको देना दया तेरी...(AR)

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: CG SHASHIKALA SONG SURAJPUR TIGGA

नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये...कविता

बंदा (उत्तर प्रदेश) से सूरज एक कविता सुना रहे हैं:
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये-
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये-
खाके पीके मोटे होके, चोर बैठे रेल में
चोरो वाला डिब्बा कट कर पहुँचा सीधे जेल में-
उन चोरों की खूब खबर ली, मोटे थानेदार ने-
मोरो को भी खूब नचाया, जंगल की सरकार ने-
अच्छी नानी प्यारी नानी, रूसा-रूसी छोड़ दे-
जल्दी से एक पैसा दे दे, तू कंजूसी छोड़ दे... (AR)

Posted on: Mar 01, 2021. Tags: BANDA POEM SURAJ UP

सूरज की पहली किरण से आशा का सबेरा जागे...गीत-

जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सूरज कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
आ चल के तुझे मै लेके चलूं-
इक ऐसे गगन की तले-
जहाँ गम भी न हो आंसू भी न हो-
बस प्यार ही प्यार पले-
सूरज की पहली किरण से-
आशा का सबेरा जागे-
चंदा की किरण से धुल कर घनी घोर अँधेरा भागे...(AR)

Posted on: Mar 01, 2021. Tags: BANDA SONG SURAJ KUMAR UP

गाँव के लोगो को पट्टा नही मिला, युवा साथियों ने मोर्चा निकालते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा...

ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से रूप लाल मरावी बता रहे हैं कि वन अधिकार पट्टा हेतु गाँव के सभी युवाओं तहसीलदार प्रतापपुर को ज्ञापन दिया है| उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत 2008 में पट्टे के लिए आवेदन किया था| लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारियों के मिली भगत से गलत तरीके से ग्राम सभा का आयोजन कर कागजी कार्यवाही पूरी कर ली इसकी वजह से किसी भी ग्रामीण को पट्टा नही मिला| सम्पर्क नम्बर@8718879605.

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: CG LAND PROBLEM PRATAPPUR ROOPLAL MARAVI SURAJPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »