रोते रोते गोपाल चुप होते नही, उसकी मम्मी की गोद में लहलाते नही...बाल गीत-
ग्राम पंचायत-धूमाडाँड़, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से एक बालिका फुलबती श्याम एक गीत सुना रही है:-
रोते रोते गोपाल चुप होते नही, उसकी मम्मी की गोद में लहलाते नही-
उसके पापा जरा भर भी लेते नही, रोते रोते गोपाल चुप होते नही-
उसकी मौसी की गोद में लहलाते नही, उसके मौसा जरा भर भी लेते नही-
रोते रोते गोपाल चुप होते नही, उसकी मम्मी की गोद में लहलाते नही...
Posted on: Apr 23, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में एक साल पहले स्वास्थ्य केंद्र खुला है लेकिन अब तक उसमे कोई कर्मचारी नहीं आया...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-लहरपुर, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुँची है वहां रूपलाल मरावी के साथ में धन सिंह गोंड़, पवन सिंह नेटी तथा रामसेवक पेनका हैं जो बता रहे है कि ग्राम लहरपुर में एक वर्ष पूर्व उप-स्वास्थ्य केंद्र बना है पर अभी कोई वहां पर स्वास्थ्य कर्मचारी उपलब्ध नहीं है जैसे- डाक्टर नर्स नहीं है| जिसके कारण गाँव के लोगो को जैतहरी जाना पड़ता है इलाज करवाने के लिए, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं जिससे पीड़ित ग्रामीणों की मदद हो सके, कलेक्टर@09425168667, जिला CEO@09753725845. अधिक जानकारी के लिए गाँव के साथी@09993979214
Posted on: Apr 13, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे टोले में 2 हैण्डपम्प हैं दोनों महीने भर से ख़राब पड़े हैं, कुंए का पानी पीते हैं कृपया मदद करें..
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-झाईताल, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव के रमेश लाल है जो बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10 में 9 से 10 घर की बस्ती है और वहां पर 2 हैण्डपम्प है और वो दोनों एक महीने से ख़राब पड़े है और ये लोग कुंए से पानी लाकर पीते है और कुंए से पानी लाने में बहुत दिक्कत होती है| इसकी शिकायत इन्होने अधिकारियो के पास कई बार किया है तो सुधारने वाले इंजीनियर को भेजेंगे बोल रहे है लेकिन आज तक नहीं भेजे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया पी.एच.ई.विभाग@9993400770 को फोन कर दबाव बनाकर मदद करें. रूपलाल@7089415537
Posted on: Apr 07, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
बारिश में सड़क में कीचड: अन्य अधिकारियों की तरह मुख्यमंत्री के आश्वासन से भी कुछ नहीं हुआ...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के साथ घूमते हुए तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में रूपलाल मरावी की मुलाक़ात ग्राम सिन्धोरा पोड़ी गाँव के रामधनी से हुई है जो की अपने गाँव में रोड की समस्या के बारे में बता रहे हैं कि करीबन ६००-७०० परिवारों की बस्ती है जहां पर बारिश के दिनों में कीचड़ बहुत हो जाता है जिससे आवागमन में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, पिछले चुनाव के समय जब मुख्यमन्त्री का दौरा था तब भी ग्रामीणों ने इस संदर्भ में आवेदन दिया था और अन्य अधिकारियों की तरह उन्होंने भी आश्वासन ही दिया लेकिन अभी तक रोड निर्माण शुरु नही किया गया है, कृपया रोड़ बनवाने में हम ग्रामीणों की मदद करे- जिला कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत सीईओ@9753725845 को फोन करें.
Posted on: Apr 04, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के हमारे हिस्से में हैण्डपम्प नहीं हैं तो हम दूर से पानी लेकर आते हैं कोई अधिकारी नहीं सुनता..
ग्राम-खोडरी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रूपलाल मरावी को ग्रामीण महिलाएं बता रही है कि वार्ड नंबर 8 में कोई हैण्डपम्प नहीं है और वे दूसरे टोले से पीने का पानी लेकर आती है इन ग्रामीण महिलाओं की मांग है कि उनके टोले में एक हेंडपंप लगाया जाए, उन्होंने कई अधिकारियों को इसके लिए अनुरोध किया है पर किसी ने मदद नहीं की. आप से अनुरोध है कि कृपया इन महिलाओं की मदद करने के लिए आप जिला कलेक्टर एवं जनपद पंचायत सीईओं को फ़ोन कर दबाव बनाए जिला कलेक्टर@9425168667, जनपद पंचायत सीईओ@9753725845 जिससे इनको पानी लाने के लिए गर्मी के दिनों में लंबा चलना न पड़े
अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण@8305728561.
