हमारे पारा में 8 घर है, एक भी हैण्डपम्प नहीं है, हम लोग झिरिया का गन्दा पानी पी रहे हैं...

स्कूलपारा, ग्राम-भंगीटोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गर्जन, गौतर बता रहे है कि 8 घर की बस्ती है| वे लोग 2 किलोमीटर दूर झिरिया से पानी लाकर पीते है. इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास भी बोले तो हाँ बोलते है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है तो उनका अनुरोध है कि उनके पारा में एक हैण्डपम्प का खनन कर देते तो पानी की सुविधा हो जाती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सरपंच@8085079476, P.H.E@9873883154. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@7470928607.

Posted on: Jul 12, 2018. Tags: GARJN GAUTAR SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प 3 माह से खराब है, निजी हैंडपंप से भी लोग पानी नहीं लेने देते हैं...

ग्राम-ठाड़पतरा, पोस्ट-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप कुमार गुरजर बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में 3 सोलर प्लेट लगे थे उसमे से एक प्लेट गिरकर टूट गया है| जिस बोर में पम्प लगा है वहां का हैण्डपम्प 3 माह से खराब पड़ा है |टंकी का ढक्कन नही होने से पानी गंदा हो जाता है. कुछ का अपना-अपना प्राइवेट बोर है उसमे पीने के लिए पानी लेने जाने से मना करते है|उनके बस्ती में करीब 12-15 है | इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बातकर मदद करे: P.H.E.@9826132225, सचिव@9644488604, सरपंच@7610231685. प्रदीप@9617620796.

Posted on: Jul 07, 2018. Tags: PRADEEP KUMAR GURJAR SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे गाँव के पतेरा पारा में रोड की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...

पतेरा पारा, ग्राम-अवंतिकापुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमरसाय, सोनमती, रामपति, कुमारजीत बता रहें है कि उनके गाँव में रोड सरपंच से खराब है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होता है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत भी किये थे और ग्रामसभा में आवेदन भी दिए थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों में अधिक बात कर रोड का समस्या का समाधान कराने में मदद करे: C.E.O.@9926982528, सचिव@ 8120982528. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@8498831978.

Posted on: Jun 08, 2018. Tags: AMARSAAY SONMATI KUMARJEET SONG VICTIMS REGISTER

हमारे आदिवासी समाज में अंगा देव परसापेन को अपने-अपने घरो में पूजते हैं (गोंडी भाषा में)

जिला-कोमरम भीम असिफाबाद (तेलंगाना) से सिड्म आरजू उनकी आदिवासी गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि उनके गोंड समाज में जो आदिवासियों का अंगा देव परसापेन है उसको गोंड आदिवासी अपने-अपने घरो में पूजते हैं और परसापेन में नयी शादी कराई जाती हैं, नई बहू के मिलान पर उनके हाथो से पूजा कराई जाती हैं | इसमें सब दादा परदादा के समय से लेकर सभी लोग परसापेन की पूजा करते है यह उनके तेलंगाना राज्य की परम्परा है ऐसा वे बता रहे है, यही परंपरा अन्य राज्यों के गोंड आदिवासी भी अपनाते हैं और नई पीढी इन प्रथाओं के बारे में सीखे उसका प्रयास किया जाना चाहिए| सिड्म आरजू@7287917104.

Posted on: Jun 03, 2018. Tags: SIDAM ARJU GONDI

हैन्डपम्प 6 महीनों से ख़राब है, पानी की बहुत समस्या है, शिकायत पर कोई ध्यान नही देते...

कोल मजरा, ग्राम-कोनिकला, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रजेश कुमार को वार्ड 2 के छोटेलाल पानी की समस्या के बारे में बता रहे है, 6 महीने से हैंडपंप खराब है इसकी शिकायत कलेक्टर के यहाँ जनसुनवाई में एवं सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की गई है, परन्तु अभी तक समस्या का हल नही हुआ है. जिसके कारण वार्ड के निवासियों को पानीं की समस्या हो रही है| अभी दूर दराज से पानी ला रहे है, ग्रामीणों की मांग है कि हैन्डपम्प जल्द से जल्द ठीक हो ताकि पानी की समस्या का हल हो सके. इन नम्बरों पर फोन करे: कलेक्टर@9977742118, जिला सी.ई.ओ@9425145310. ब्रजेश@8821806041.

Posted on: May 21, 2018. Tags: BARJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »