सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद अधिकारी आए पर हमारा दिव्यांग पेंशन अब तक नहीं मिला...
ग्राम-करजाव्, पोस्ट-करजी, थाना-चयनपुर, जिला-कैमूर (बिहार) से राकेश कुमार बता रहे है कि उन्होंने 2017 में पेंशन नहीं मिलने के सम्बन्ध में समस्या रिकॉर्ड किया था और रिकॉर्ड होने के बाद कार्यवाही तो की गई कई-कई दिन बैंक का पासबुक मंगवाया गया है और बोलते है काम हो गया है जबकि उनका पेंशन अभी तक नहीं मिला है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकरियो से बात करके उनका पेंशन दिलवाने में मदद करें: DM@9431031500, SDM@9473191229, पेंशन अधिकारी@9472038520, BDO@9431818060, मैडम@7739591656. राकेश कुमार@9871639769.
Posted on: Feb 08, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में हैण्डपम्प के पास पानी जमा होकर बहुत गंदगी है, बिलकुल सफाई नहीं हो रही...
आवासपारा, ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार बता रहे हैं कि सभी ओर स्वच्छ भारत की धूम है पर उनके गाँव में साफ-सफाई नहीं हो पा रहा है. मोहल्ले में तीन हैंडपंप हैं, जिनमे से 2 से पीने योग्य पानी मिलता है एक हैंडपंप से आयरन युक्त पानी निकलता है,जिसे पीया नहीं जा सकता है पर हैंडपंप के पास नाली में बहुत ज्यादा गन्दगी हो गई है|जिसके कारण बहुत दुर्गन्ध आती है लोग बीमार पड़ रहे हैं,कई बार सरपंच जी को भी बताया और मोहल्ले के पंच को भी बताया पर कोई सुनवाई नहीं हुई है,कृपया सरपंच पर दबाव डालकर मदद करे @9630019712. राकेश@8349349504
Posted on: Feb 06, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लहसुन के रस से मलेरिया का घरेलू उपचार
मलेरिया बुखार जिसको होता है उसको सबसे पहले तेज ठण्ड लगकर बुखार आता है, दूसरा जुलाब होना, ज्यादा समय तक सिर दर्द होना, शरीर में दर्द का होना, भूख न लगना, शरीर में कमजोरी होना, मन का घबराना, तेज सांस चलना और सांस लेने में तकलीफ होना| अगर रोगी को रोज एक ही समय पर मलेरिया बुखार आ रहा हो तो लहसुन के रस को बुखार आने से पहले रोगी के नाख़ून पर लगा दे और उसके साथ ही एक चम्मच लहसुन के रस को एक चम्मच तिल के तेल में मिलाकर जब तक बुखार न आये तब तक एक-एक घंटे के गेप में उसे रोगी को छुहाते रहे| उसे चार दिन लगतार करते रहने से मलेरिया बुखार ठीक हो जाता है .राकेश मानिकपुरी@8349349504 .
Posted on: Jan 29, 2018. Tags: RAKESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
स्वच्छता के अलख को...स्वच्छता गीत -
ग्राम-तेलंमा, पंचायत-भेजा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार पटेल स्वच्छता पर आधारित एक गीत सुना रहे है:
स्वच्छता के अलख को-
तुम भी जगा पाओगे-
खुद भी जाग जाओगे-
दूसरो को भी जगाओगे-
करके जरा देखो तो-
कितना मजा पाओगे-
स्वच्छता के अलख को...
Posted on: Jan 18, 2018. Tags: RAKESH KUMAR PATEL SONG VICTIMS REGISTER
सबको बेटा चाहिए तो बेटी कहां जायेगी...बेटियों पर कविता -
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार मानिकपुरी बेटियों पर एक कविता सुना रहे है:
सबको बेटा चाहिए तो बेटी कहां जायेगी-
ये सोचकर कब तक हत्याएं करवाएगी-
दुनिया में जब एक दिन बेटियां न नजर आएगी-
तो आपके बेटो की बहु कहां से आएगी-
बेटे का सम्मान जगत में बेटी का सम्मान नही-
दुनिया वाले मुझे बता दो बेटी क्या संतान नही...


