भजन गीत : करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु...
ग्राम-तालडेबरी, पोस्ट-पोथली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार अजगंडे एक भजन सुना रहे है:
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु-
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरदान तुम्ही से पाये हम-
तुम्ही से है आगाज तुम्ही अंजाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु-
गुरुओ का सत्कार कभी न भूले हम-
इतना बने महान गगन को छुले हम-
तुम्ही से हर सुबह तुम्ही से शाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु-
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु...
Posted on: Nov 15, 2019. Tags: KUSH KUMAR RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : छत्तीसगढ़ का धुरा माट्टी मोर माथाके चन्दन ये...
जिला-रायगढ़, बरगलमाल पानी (छत्तीसगढ़) से जयसिंह मरावी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है:
छत्तीसगढ़ का धुरा माट्टी मोर माथाके चन्दन ये-
बैरी ला भरमाये खातिर उपर माट्टी गोटी ये-
बस्ती बीच-बीच शहर बसे तोर-
बस्ती बीच-बीच शहर बसे वोर-
मोर बर रोस लंदन ये-
छत्तीसगढ़ का धुरा माट्टी मोर माथाके चन्दन ये...
Posted on: Nov 08, 2019. Tags: JAYSINGH MARAVI RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER
Impact : छात्र बीमा योजना का पैसा दिलाने में मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद
ग्राम पंचायत-विजय नगर, थाना-कापू, विकासखण्ड-धरम जयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जगजीवन दास महंत बता रहे हैं, उनकी बेटी का 8 जनवरी 2019 में सड़क दुर्घटना हुआ था, जिसके बाद ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी| तब उनके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया, उन्होंने अपने बच्चे का छात्र बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराया था लेकिन उसका पैसा नहीं मिल रहा था | जिसके पश्चात उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड कराया, जिसके फलस्वरूप सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों ने संबधित अधिकारीयों से बात करके उन्हें बिमा का पैसा दिलाने में मदद किया, इसलिये वे मदद करने वाले संबंधित अधिकारीयों एंव सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क@8223991578.
Posted on: Oct 14, 2019. Tags: CG IMPACT STORY JAGJIWAN DAS MAHANT RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
देशभक्ति गीत : मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू...
ग्राम-तालदेवरी, तहसील-सारंगगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़ ) से कुशकुमार एक देश भक्ति गीत सुना रहा हैं:
मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू-
तेरा सब कुछ मैं, मेरा सब कुछ तू
हर करम अपना करेंगे-
ऐ वतन तेरे लिए-
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए-
हर करम अपना करेंगें-
तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा-
तू मेरा अभिमान है-
ऐ वतन महबूब मेरे तुझपे दिल क़ुर्बान है-
हम जिऐंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए-
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए...
Posted on: Oct 14, 2019. Tags: KUSHKUMAR RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER
कृष्ण भजन : राधे गोविंद राधे गोविंद-
ग्राम-तालबेहरी, तहसील-सारंगगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़ ) से कुश कुमार अजगंडे एक कृष्ण भजन सुना रहे हैं:
राधे गोविंद राधे गोविंद-
गोपाला भज ले नाम, मन सुबह-शाम-
जीवन तेरा तर जायेगा बन जायेगा मनमा रे-
तेरे बिगड़े काम, तेरे बिगड़े काम-
सुख के हैं साथी सारे दुःख में न कोय-
खोल मन की आंखे, कहे रहा सोच-
गोपाला भज ले नाम, मन सुबह-शाम...
