Impact : संदेस रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप पर व्यक्तिगत कब्ज़ा हट गया...
ग्राम पोस्ट-पपरेडी, तहसील-ब्योहारी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से बद्रीप्रसाद सिंह बता रहे हैं कि उनके गांव में एक हैण्डपम्प था उसपर व्यक्तिगत कब्जा कर उपयोग किया जा रहा था, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने 181 में आवेदन किया लेकिन उससे काम नही हुआ, तब 15 दिन पहले उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के मदद से कर्मचारी समस्या को ठीक करा दिये, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@916267039872.
Posted on: Feb 16, 2020. Tags: BADRI PRASAD SINGH IMPACT STORY MP SAH SONG VICTIMS REGISTER
सार्वजनिक हैण्डपंप को कब्ज़ा कर व्यक्तिगत उपयोग...
ग्राम, पोस्ट-पपड़ेरी, थाना, तहसील- ब्योहारी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से बदरी प्रसाद सिंह बता रहे हैं कि उनके गांव में पंचायत द्वारा हैंडपंप बनाया गया है जिससे
गाँव के लोगो को पानी की सुविधा हो सके लेकिन उस हैण्डपंप को व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा है, कब्ज़ा कर खेती का काम किया जा रहा है| इस संबंध में उन्होंने शिकायत हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज कराया था, जिसके बाद अधिकारी आये और जांच हुआ लेकिन आभी तक स्थिती में कोई सुधार नहीं हुआ है इसलिये वे सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: SDO@9472175636, सचिव@9669904317. संपर्क नंबर@6267039872.
Posted on: Feb 04, 2020. Tags: BADRI PRASAD SINGH MP PROBLEM SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER
किसान निधि योजना के लिये आवेदन किये है लेकिनाज तक नहीं मिला...
ग्राम-कौहा बांधा, पोस्ट-सेमरथर, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से गंगा प्रसाद यादव पिता बहादुरराम यादव किसान सम्मान निधि योजना को लेकर अपनी समस्या बता रहे हैं किसान निधि योजना में उन्होंने दिनांक 01-07-2019 को रजिस्ट्रेसन कराया था, रजिस्ट्रेसन नंबर CG228704389 है जो खाता अभी एक्टिव है, उनके साथ जिन लोगो ने भी रजिस्ट्रेसन कराया था उन्हें योजना का लाभ मिला है लेकिन गंगा प्रसाद को आज तक किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर किसान निधि योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: पटवारी@9977719861. संपर्क नंबर@8224802162.
Posted on: Jan 25, 2020. Tags: CG GANGA PRASAD YADAV MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
नया राशन कार्ड नहीं मिलने से 2 माह से राशन नहीं मिल रहा है -
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं उन्हें 2 माह से राशन नहीं मिल रहा है, अधिकारियों का कहना है राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, जगदेव प्रसाद का कहना है उन्होंने कार्ड के नवीनीकरण के लिये फॉर्म जमा किया था, लेकिन अभी तक उनका कार्ड नहीं आया जिसके कारण दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@9111234251, सचिव@6261252600, CEO@9195689001, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@6262119523.
Posted on: Jan 03, 2020. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
सावन भादों घटा घनघोर मोर...गीत-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
पकरी मा हारिल बोले बीही मा चिरैया-
पीपर मा मैना बोले अंगना मा गौरैया-
पतरा मा पोडकी बोले पहाड़ मा पपीहा दोस-
अमरैया मा कोयल बोले सुन के माया लागे दोस-
सनन सनन पवन चले जेठ अषाढ़ में-
सावन भादों घटा घनघोर मोर...
