Today's news from newspapers in Gondi :29th June 2018 -

छत्तीसगढ़ में अब बसों में सफर करना महंगा होगा – छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में अब आदिवासी समाज भी मैदान में उतरेगा-
बिलासपुर। बर्खास्त आरक्षक राकेश यादव की जमानत अर्जी निचली अदालत में खारिज हो गई है। राकेश यादव पुलिस और राजद्रोह के अपराध में जेल में बंद है-
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज रात यहां मंत्रालय (महानदी भवन) के नजदीक सेक्टर-19 स्थित राजधानी सरोवर में लगभग 12 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित संगीतमय फौव्वारे और मल्टी मीडिया लेजर एवं वीडियो शो का लोकार्पण किया-

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS SANOTI KAWDE NEWS

Today's news from newspapers in Gondi: 28th June 2018 -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ में रायपुर से बिलासपुर तक 127 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लाईन के कार्य और इसी मार्ग पर 30 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सिक्स लाईन के काम की प्रगति की जानकारी भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव से ली-
छत्तीसगढ़ में इसी साल यानि 2018 में विधानसभा चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार भ्रष्टाचार और गड़बडिय़ों को रोकने और वोटरों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई नए प्रयोग होंगे-
छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद कमलभान सिंह के बेटा देवेंद्र प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है. सांसद के बेटे पर स्थानीय पत्रकार के परिजनों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है-
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बारिश पर लगा ब्रेक अब खत्म हो गया है. मंगलवार शाम राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिक ने प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतवानी भी दी है-
छत्तीगसगढ़ की राजधानी रायपुर से कोंडागांव जा रहे छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप का हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर अचानक धमतरी में उतरा। इमरजेंसी लैंडिंग से अफसरों में हड़कंप मच गया कि आखिर यह किसका हेलीकॉप्टर है-

Posted on: Jun 28, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS SANOTI KAWDE NEWS

Today's news from newspapers in Gondi : 27th June 2018 -

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस के इतिहास का सोमवार का मुश्किल भरा रहा। पुलिस की भारी भरकम व्यवस्था पुलिसकर्मियों के ही एक आंदोलन को रोकने की कोशिश में जुटी रही। प्रदेश भर से रायपुर पहुंच रहे आंदोलनकारियों को रोकने के लिए राजधानी पुलिस ने पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया था-
छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ पुलिस जवानों के परिवार वालों के आंदोलन को नक्सलियों ने समर्थन दिया है. कथित नक्सली संगठन ने बीजापुर में प्रेस नोट जारी कर पुलिस जवानों के परिवार वालों के आंदोलन को समर्थन दिया है. इस समर्थन के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है-
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में सड़क पर चलती हुई एक सरकारी कार में आग लग गई। कार सवार पुलिस अधिकारी ने तुरंत बाहर कूदकर अपनी जान बचाई और फायर ब्रिगेड को सूचित किया-
बिलासपुर। हाईकोर्ट में रविवार को हुई एक सुनवाई ने नया इतिहास दर्ज किया है। नगपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच के निर्वाचन मामले को हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी ने अपने घर में कोर्ट लगाकर सुनवाई की-
2 जुलाई से शुरु होने जा रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 768 प्रश्न लगाए हैं। इस सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग संशोधन विधेयक 2018 भी पेश किया जाएगा-

Posted on: Jun 27, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS SANOTI KAWDE NEWS

Today's news from newspapers in Gondi : 24th June 2018 -

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के रैकिंग की घोषणा
प्रदेश में शिक्षा सत्र के शुरू होते ही स्कूलों से शिक्षकों की नदारद रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पेंड्रा इलाके में स्कूल से नदारद 14 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।-
रायपुर। महासमुंद के विधायक डॉ विमल चोपड़ा पर हुए लाठीचार्ज मामले में नया मोड़ आता नजर आ रहा है। महासमुंद के दलित परिवार के लोग आज मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मिलने पहुंचे।-

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS RAMESH KUNJAM NEWS

Today's news from newspapers in Gondi :23rd June 2018 -

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रदेशभर में योग कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला दिया है. कोर्ट ने 39 ऐसे परीक्षार्थियों को पीएससी मेंस की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दे दी है, जिन्होंने पीएससी प्री एग्जाम क्वालीफाई नहीं किया है.
छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नर्सो के बाद अब पुलिस कर्मियों की तरफ से सहुलियत की मांग उठने लगी है. वैसे तो ये मांग सीधे तौर पर विभाग के पुलिसकर्मी नहींं कर रहे हैं, लेकिन उनके परिजन पुलिसकर्मियों की 11 सूत्रीय मांग मनवाने के लिए आंदोलन की राह इख्तयार कर चुके हैं.

Posted on: Jun 23, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS UTTAM ATALA NEWS

« View Newer Reports

View Older Reports »