मोरी मैया के नौ दिन बहार के हम तो लाये हैं दाने अनार के...देवी गीत

जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा बिंदु मिश्रा एक देवी गीत सुना रही हैं :
मोरी मैया के नौ दिन बहार के हम तो लाये हैं दाने अनार के-
फूल वाले तेरा क्या जायेगा,थोडे फूल अगर दे जायेगा-
काम आएंगे मईया के हार के हम तो लाये हैं दाने अनार के-
चूड़ी वाले तेरा क्या जायेगा थोड़ी चूड़ी अगर दे जायेगा-
काम आयेंगे मईया सिंगार में हम तो लाये हैं दाने अनार के-
चुनरी वाले तेरा क्या जायेगा थोड़ी चुनरी अगर दे जायेगा-
काम आएंगे मईया सिंगार में...

Posted on: Sep 27, 2017. Tags: BINDU MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

आदमी ने आदमी को मारने के लिए क्या-क्या नमूने बनाये...कविता-

ग्राम-रक्सा, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से राम सेवक मिश्रा एक कविता सुना रहे है :
आदमी ने आदमी को मारने के लिए क्या-क्या नमूने बनाये-
लोहे से तलवार बन्दूक और बारुद से बम कारतूस बनाये है-
नहीं रहा इस जीवन से कोई आस खत्म कर दूंगा अपनी आखरी सांस-
नाम तेरा ले-ले के मर जाऊँगा रुसवा तुझे इस दुनिया में कर जाऊँगा-
फिर मत देना कोई इलजाम मुझे ये है मेरा वादा मर कर भी याद आऊंगा तुझे...

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: RAMSEVAK MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

ओढ़ना लत्ता पहिन के चलेन बरात का काकू...बघेली हास्य कविता

ऋषभ मिश्रा ग्राम-ओझापुरवा, ब्लाक-जवा, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से बघेलखंडी में एक हास्य कविता सुना रहे है:
ओढ़ना लत्ता पहिन के चलेन बरात का काकू-
अधबीचेन म टेक्टर फसगा बट गुठुआ भर काकू-
दुआर चार तक ठीके रहा भीड़ भड़क्का-
नहीं मेहररुन और बिटियन खाना त ठीकै रहा-
भये झिंगुरन के मशाला-
ओढ़ना लत्ता पहिन के चलेन बरात का काकू...

Posted on: Jun 15, 2017. Tags: Rishabh Mishra SONG VICTIMS REGISTER

अवाम का सिनेमा: दसवां अयोध्या फिल्म महोत्सव १६ से १९ दिसंबर, गुप्त क्रांतिकारी विशेषांक...

विवेक मिश्रा अयोध्या में १६ से १९ दिसंबर के बीच अवाम का सिनेमा के बैनर तले होने वाले आयोजन दसवां अयोध्या फिल्म महोत्सव बे बारे में बता रहे है | इस महोत्सव में तमाम बुद्धिजीवी , इतिहासकार, फिल्म निर्माता तथा आम जनता शामिल होंगे । अयोध्या फिल्म महोत्सव की इस दसवीं कड़ी में मात्रवेदी गुप्त क्रन्तिकारियों की एक अहम संस्था जिसको सौ वर्ष पूर्ण हो चुके है उन पर एक महत्वपूर्ण फिल्म दिखाई जाएगी | यह उन गुमनाम महानायको के भूले बिसरे ऐतिहासिक कहानियों को फिर से ज़िंदा करने का एक प्रयास है । यह कार्यक्रम चूंकि जन सहयोग से ही होता है इसलिए उपस्थित होने के साथ वे यथा संभव आर्थिक सहयोग की अपील भी कर रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए विवेक@9971559211

Posted on: Dec 12, 2016. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIVEK MISHRA

अस्तुतम केशवम कृष्ण दामोदरम...भक्ति गीत

शैलजा मिश्र, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
अस्तुतम केशवम कृष्ण दामोदरम-
राम नारायण जानकी बल्लाभम-
कौन कहता है कि भगवान आते नहीं-
तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं-
कौन कहता है कि भगवान खाते नहीं-
तुम शबरी के जैसे खिलाते नहीं-
कौन कहता है कि भगवान सोते नहीं-
तुम यशोदा के जैसे सुलाते नहीं-
अस्तुतम केशवम कृष्ण...

Posted on: Jul 26, 2016. Tags: SONG Shailja Mishra VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »