जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो...जागरूकता गीत-
ग्राम-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो-
कोल माइस आवथे पावर प्लांट लगथे-
कोदो कुटकी खाना है बीमारी भगाना है-
घर दुवार उजडथे खेती-बारी भागथे-
रुख-राइ कटथे जड़ी-बूटी भागथे-
जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो...
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
250 लोग 3-4 किलोमीटर दूर झिरिया से पानी लाकर पीते हैं, हैंडपंप नहीं, कोई नहीं सुनता...
आश्रित ग्राम-लूल्ह, पंचायत-खोहिर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भान साहू के साथ सरपंच बता रहे हैं कि वार्ड क्रमाक 11 में पानी की समस्या हैं गाँव में 250 लोग की आबादी हैं वे लोग चार किलोमीटर चल कर नदी किनारे में झरिया बना कर पी रहे हैं | उससे कई प्रकार की बीमारी होती है उसे पी कर छोटे-छोटे बच्चे बीमार पड़ जाते हैं, इस समस्या को लेकर कलेक्टर को भी अवगत करा चुके हैं | पर अधिकारी ने कोई समाधान नहीं किया हैं,70 साल होने के बाद भी वहां के लोग झरिया का पानी पीने में मजबूर है इसलिए इस समस्या को समाधान करने के लिए मदद की अपील कर रहे हैं: P.H.E@9589733942, सरपंच@8959128678.
Posted on: Jun 06, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
तरी-तरी बेल कंटा हरियर झालर, खुटा मडवा तानावे...गीत
ग्राम-खर्रा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव की महिलाएं एक पारंपरिक लोक गीत सुना रही हैं :
तरी-तरी बेल कंटा हरियर झालर, खुटा मडवा तानावे-
हाय रे लोटनी रे धवई फूल की चटनी हाय रे लोटनी-
घुटरी कर तरी-तरी ये बेल कांटा हरियर-
झालर खुटा मडवा तानावे-
चटिक जाबों बलिहारी तोला खाना नगरी...
Posted on: May 12, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
मत मारो मत मारो, छोटी सी जान प्यारी मत मारो...स्वास्थ्य जागरूक गीत
बगीचा पारा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रमिला बीमारी से बचने का एक जागरूकता गीत सुना रही है:
मत मारो मत मारो मत, छोटी सी जान प्यारी मत मारो-
माता को सिखलाना है, सात संदेसिया-
बच्चा को नहलाना है, छठी के बिहनिया-
मत मारो मत मारो मत, छोटी सी जान प्यारी मत मारो-
माता को सिखलाना है, छ: चरण में हाथ धोना-
बच्चा को बचाना है, छ: जान लेवा बीमारियों से...
Posted on: Apr 25, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
शहनाई में डाफरा और कोहरी की धुन -
तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भान साहू के साथ गाँव के कलाकार साथी है जो शहनाई में एक स्थानीय मंदिर में डाफरा और कोहरी की धुन सुना रहे है:

