पुर पड़ते बरंग हो, बरंग मामा ले...गोंडी गीत-

पुर पडते केडिंग हो, केडिंग बचा ले-ग्राम-सावेर, तमंता बहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रुक्ता हुसेंडी एक गोंडी गीत सुना रही हैं, जिसे शादी और होली के समय गया जाता है : रे रे लोयो रे रेला, रेला रे रेला- पुर पड़ते बरंग हो, बरंग मामा ले- निया मियाड मतिक हो, मतिक मामा ले- हिले यायो मंता हो, चा ले...

Posted on: Nov 03, 2018. Tags: ) CG HUSENDI KANKER RUKTA SONG

गढ़बासला एक ऐतिहासिक स्थल है, जो पहाड़ो और वनों से सुशोभित है..

ग्राम-गढ़बासला, पोस्ट-संबलपुर, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर देवान अपने इलाके की ऐतिहासिक जानकारी दे रहे हैं, वे बता रहे हैं, गढ़बासला एक ऐतिहासिक स्थल है, उसके उत्तर पूर्व में साल वृक्षो का घना जंगल है, दक्षिण में विशाल पहाड़ स्थित है, किनारे एक बड़ा तालाब है, जो कमल के फूल और विभिन्न प्रकार की पक्षियों से सुसोभित होता था, अब मछली पालन के कारण स्थिति बदल चुकी है, गाँव में बड़े-बड़े पत्थरो के देवी देवताओं की मूर्ति थी, जिसे मूर्ति संग्रहालय जगदलपुर में रखा गया है, अभी भी वहां पर कई ऐतिहासिक परिदृश्य देखे जा सकते हैं...

Posted on: Nov 02, 2018. Tags: ) CG DEVANGAN JAGESHVAR KANKER SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोयो रे रेला, राला रे रेला, वायकी वायकी वेलो सा वार गोटू दे...गोंडी गीत-

ग्राम-जनकपुर, पंचायत-परवी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से शांति टेकाम अपने सांथी रैमुतीन, कौसिल्या, कमला ताराम और बिंदेश्वरी के सांथ एक रेला गीत सुना रही हैं, जिसमे वे अपने जीवन शैली का वर्णन कर रहे हैं :

रे रे लोयो रे रेला, राला रे रेला- वायकी वायकी वेलो सा वार गोटू दे- निया नवा पोरोय नाय नाड़ गोटू दे- गोडल मर्स पोया न वली दाय न- अद मावा जिंदगी रंड दिया न...

Posted on: Nov 01, 2018. Tags: ) CG KANKER SHANTI TEKAM

हम अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते है, यह एक औषधीय पौधा है..

ग्राम-सरहरी, ब्लाक, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी ग्रामवासी धर्मदेव से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कि हम अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं,उसमें जल चढ़ाते हैं, बहुत पहले से ही लोग तुलसी का पौधा अपने घर में लगाते रहे हैं, तुलसी पर उनकी धार्मिक आस्था है, तुलसी एक औषधीय पौधा है, लेकिन जिनको जानकारी है, वे ही इसका उपयोग कर पाते हैं | धर्मदेव@9617641802.

Posted on: Oct 14, 2018. Tags: ) AMAR CG MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे वार्ड में एक भी हैण्डपंप नही है गर्मी में पानी की समस्या होती है..

ग्राम पंचायत-रामपुर, पोस्ट-रेवटी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुधनी और मानकुवारी बता रही हैं, उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में पानी की समस्या है, वार्ड में पानी के लिए कुछ घरो में कुंए बने हैं, जिससे पानी उपयोग करते हैं, लेकिन गर्मी के समय कुंए सूख जाते हैं, जिससे पानी की समस्या बढ़ जाती है, गांव में 50 से अधिक जनसंख्या है और एक भी हैण्डपंप नही है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने अधिकरियो के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@8120171919, सरपंच@6264481658, सचिव 7697533053. बुधनी 8461037061.

Posted on: Oct 13, 2018. Tags: ) BUDHNI CG PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »