बेनी फूल फूले धवई फूल फूले...सरगुजिहा गीत-
ग्राम-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
येही फूल फूले धवई फूल फूले-
बेनी फूल फूले धवई फूल फूले-
तुमन के सुरीता आंखी आंखी झूले-
येही फूल फूले धवई फूल फूले-
बेनी फूल फूले धवई फूल फूले-
तुमन के सुरीता आंखी आंखी झूले...
Posted on: Dec 11, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तोर बिन नीक नाही लागे रे सवारिया...गीत-
ग्राम-साहपुर, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं :
अंगना दुवार सगरो महल अटरिया-
तोर बिन नीक नाहीं लागे रे सवरिया-
अरे कुछ कहूँ तोहराके भूरिया सवारिय-
अरे कौन दिशा से गये, कौन डगरिया-
अरे अखिया में बासल बाटे तोहरी सुरतिया-
तोर बिन नीक नाही लागे रे सवारिया...
Posted on: Dec 11, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV
स्वास्थ्य स्वर : आमवात का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आमवात का घरेलू उपचार बता रहे हैं, विधारा की जड़ 50 ग्राम और सोंठ 50 ग्राम लेकर दोनों को पीसकर चूर्ण बना लें, एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करें लाभ हो सकता है, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.;
Posted on: Dec 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
चित्रकोट दर्शन के अनुभव-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के निवासी लल्लू केवट के साथी राम कुमार राठौर जो ढोडीपानी गांव के रहने वाले हैं, बता रहे हैं वे अपने मित्रो के साथ चित्रकोट शिविर में आयें हैं, आज रामघाट और सरयू नहीं के दर्शन किये, पूजा पाठ किये, कामतानाथ के दर्शन किये| ये एक धार्मिक स्थल है, वहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं| इस तरह उन्होंने अपने अनुभव को बताया, सुनने वाले श्रोता भी जाकर ये लुत्फ़ ले सकते हैं|
Posted on: Dec 11, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG STORY VICTIMS REGISTER
हमें दर्शन न दिखलाते तेरी क्या मजबूरी है...गीत-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहे हैं :
चित्रकोट के घाट में, चित्रकोट के अस्पताल में-
सब मरीजो का भीड़-
मोदी जी खाना परुसे, दल परुसे कमलनाथ जी-
बुहाते हो दरबार लगाते हो, दर्शन देते भगवान-
हमें क्या तरसाते हो भगवान-
प्यासी इन अखियन में क्यूँ प्यास अधूरी है-
हमें दर्शन न दिखलाते तेरी क्या मजबूरी है...
