स्वास्थ्य स्वर : शरीर का सूजन ठीक करने में मकुईया पौधे का उपयोग-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय शरीर में होने वाले सूजन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, काटमाटी या मकुईया के पौधे को जड़ के ऊपर से काट कर उपयोग करें|
1. पौधे को चूर्ण बनाकर 2 चम्मच चूर्ण एक गिलास पानी में उबालकर सेवन करे सकते हैं, 2. सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं, 3. काढ़ा बना कर सेवन कर सकते हैं |
अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@09424759941.
Posted on: Dec 13, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
वीणा की झनकार सुना दे जय-जय हंसवाहिनी...सरस्वती वंदना-
ग्राम-नवादा, जिला-चतरा (झारखण्ड) से संजय कुमार राना एक सरस्वती वंदना सुना रहे हैं:
वीणा की झनकार सुना दे जय-जय हंसवाहिनी-
ज्ञान की अद्भुत सागर माता कमल आसन-
तुमको भाता ज्ञान की बिडिया खोल हमारी-
जय-जय हंसवाहिनी दर-दर मईया भटक रहे हैं-
ज्ञान की मोती खोज रहे हैं अम्बर आते द्वार तुम्हारे-
वीणा की झनकार सुना दे जय-जय हंसवाहिनी...
Posted on: Dec 13, 2019. Tags: CHATRA JHARKHAND SANJAY KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, खूनी बवासीर में आंवला 150 ग्राम, सनाय की पत्ती 50 ग्राम, जीरा 250 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम और बकायन की पत्ती 250 ग्राम लें, सभी को साफ कर चूर्ण बना लें और सुरक्षित रख लें, एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार गुनगुने पानी से सेवन करें लाभ हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें नशा न करें अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111060399.
Posted on: Dec 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
भाई बहन रिश्ता जोड़ के चले आबो चर्चा शिव के...गीत-
ग्राम पंचायत-खजूरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्यामसाय पैकरा एक गीत सुना रहे हैं :
भाई बहन रिश्ता जोड़ के चले आबो चर्चा शिव के-
चला हो दादा चला हो भौजी शिवा गुरु करी चर्चा-
तिने को सुरता ला पालन करेले नई लागत है खर्चा-
भाई बहन रिश्ता जोड़ के चले आबो चर्चा शिव के-
चला हो दादा चला हो भौजी शिवा गुरु करी चर्चा-
तिने को सुरता ला पालन करेले नई लागत है खर्चा...
Posted on: Dec 13, 2019. Tags: CG SHYAMSAI PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
जागरण प्रेरणा गीत : गाँव जागना चाहिए, हर घर जागना चाहिए...
गाँव पंचयात-बड़ी जमुड़ी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) प्रदीप जोगी और उनके साथ है ग्रामीण स्कूली छात्राएं एक गीत सुना रहीं है:
गाँव जागना चाहिए, हर घर जागना चाहिए-
लड़कियो को पढ़ना चाहिए नव समाज आना चाहिए-
उजा-उजा उजाला, हो या उजाला-
जन्म दिया माँ महिमा नही जा-
मायी कहने वाली कि महिमा नही जा-
उजा -उजा उजाला, हो या उजाला-
गाँव जागना चाहिए, ये घर जागना चाहिए- लड़कियो को पढ़ना चाहिए, नव समाज आना चाहिए...
