कविता : मन समर्पित तन समर्पित, और यह जीवन समर्पित...;

ग्राम-देवरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपूर (छत्तीसगढ़) से विनोद कश्यप एक कविता सुना रहे है:
मन समर्पित तन समर्पित, और यह जीवन समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूँ-
थाल में जाऊ भाल सजाकर, कर लेना स्वीकार समपर्ण-
जान अर्पित,प्राण अर्पित, रक्त का कण कण समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूँ...

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER VINOD KASHYAP

स्वरोजगार की मिशाल, बिहान समूह की महिलाओं के द्वारा कार्य...

ग्राम पंचायत-एड़का, ब्लॉक-नारायणपूर, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव बिहान समूह की महिलाओं से चर्चा कर रहे है, समूह कि (अध्यक्ष) लखेश्वरी देवी बता रही है 2साल पहले बिहान समूह बनाया है जो कि खेती के कार्य घास निदाई, धान कटाई से लेकर महिलओं के द्वारा रोजगार के लिए साप्ताहिक हाट बाजारों में वडा, भजिया कि दूकान भी लगाती है, जिससे स्वरोजगार किया जा सकता है, आत्म निर्भर बनकर बहुत कम पैसे से शुरु कर रोज़गार उत्पन कर सकते है| बता रही है कि बिहान समूह की 13सदस्य है जो कि, हर सप्ताह के रविवार के दिन बैठक, कर 10 रुपया जमा करती है| जो कि पांच हजार एकत्रित किये गए है, यह कार्य एक मिसाल है, इससे सिखकर ऐसे भी जिविका चला सकते है...

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : छत्तीसगढ़ का धुरा माट्टी मोर माथाके चन्दन ये...

जिला-रायगढ़, बरगलमाल पानी (छत्तीसगढ़) से जयसिंह मरावी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है:
छत्तीसगढ़ का धुरा माट्टी मोर माथाके चन्दन ये-
बैरी ला भरमाये खातिर उपर माट्टी गोटी ये-
बस्ती बीच-बीच शहर बसे तोर-
बस्ती बीच-बीच शहर बसे वोर-
मोर बर रोस लंदन ये-
छत्तीसगढ़ का धुरा माट्टी मोर माथाके चन्दन ये...

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: JAYSINGH MARAVI RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: गैस अपच एसिडिटी के घरेलू नुस्ख़े...

प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैध एच.डी.गाँधी पेट में जलन, गैस अपच, एसिडिटी, के घरेलू नुस्ख़े बता रहे है:- विधि इस प्रकार है-५० ग्राम अजवाइन को साफ़ कर एक कटोरी में रख लेंवे, उसमें २ बड़ी चम्मच प्याज का रस, २ चम्मच अदरक का रस, ४ चम्मच निम्बू का रस, एक चम्मच सेंधा नमक, इन सभी को मिलाकर कांच के बर्तन में शीशी में ढक्कन लगाकर धूप में रख दे, तब तक रख जब तक सुख ना जाए| सूखने के बाद सभी का मिश्रण कर सुरक्षित रख लेंवे.खुराक की मात्रा- एक एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में दो बार सेवन करने से इन सभी रोगों से आराम मिलता है. परहेज-मिर्च मशाला, तेल खटाई, गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे. नशा नही करे| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे.
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क-वैध एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

सड़क बना कारण आने-जाने में दिक्कत, अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे-

ग्राम-नेतानार, पंचायत-कोलियारी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से रंजित कुमार मडावी साथ में शांति यादव, श्रीमती प्रियंका कचलाम बता रहें की उनके गांव नेतानार मोह्हला (राउत पारा) में रोड़ की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कीचड़ हो जाता है, उबड़ खाबड़ के कारण दूरआवश्यकता पड़ने पर जरुरत की चीजे मांग करने पर समय पर मिल पाते इसका शिकायत उन्होनें सरपंच सचिव के पास किये लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क@9399261904. सचिव@9341830108, कलेक्टर@9425205669. सुबवती@9879989319.

Posted on: Nov 07, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PROBLEM RANJIT KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »