भजन गीत : जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया...
ग्राम-नवगई, थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से वृजलाल जेसवाल एक भजन सुना रहें है:
जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया-
यही धरती में सोना चाँदी ये धरती में चाँद है-
ये धरती को सेवा कर लो ये माँ का भगवान है-
जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया...
Posted on: Nov 08, 2019. Tags: BREEJBHAN JASWAL SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
6 किलोमीटर रास्ता को 15 किलीमीटर तय करना पड़ रहा है, आवेदन किये अधिकारी ध्यान नही देते, मदद अपील...
ग्राम-कोलयारी, ब्लॉक-नारायणपूर, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव गाँव के सुखलाल सलाम से गाँव कि समस्या को लेकर बात कर रहे है कि, गाँव में रोड़ कि बहुत समस्या है, जिसके चलते ग्रामीणों को समस्या हो रही है, ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को अगर डिलीवर का समय हो तो गाँव तक एम्बुलेंस भी नही पहुँच पाता है, अगर रोड़ बन जाए तो, समस्या का हल हो जाए| 6 किलोमीटर का मार्ग है, अभी 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है| इसकी शिकायत विधायक, मुख्यमंत्री कलेक्टर से की गई है परन्तु अभी तक समाधान नही हुआ है|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव डाले ताकि रोड़ कि समस्या का समाधान हो सके. कलेक्टर@9425205669. सी.ई.ओ@9425263888.अधिक जानकारी के लिए सरपंच पति@9406157075.
Posted on: Nov 08, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG PROBLRM SONG VICTIMS REGISTER
बापू हमरें स्वर्ग सिधारें छोड़ चलें हमें किसी की सहारें...गाना-
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चन्द्ररानी, थाना-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से विवेक कुमार गांधीजीपर एक गाना सुना रहें है:
बापू हमरें स्वर्ग सिधारें छोड़ चलें हमें किसी की सहारें-
बापू जी का जन्म हुआ था सारी दुनियां रोने लगी थी-
बापू जी की गोली पड़ी थी, बापू जी की गोली पड़ी थी-
बापू जी लेजानें लगें थे सारी दुनियां रोने लगी थी-
बापू हमरें स्वर्ग सिधारें छोड़ चलें हमें किसी की सहारें-
बापू जी को जलानें लगे थे चन्दन की लकड़ी जलनें लगी थी...
Posted on: Nov 08, 2019. Tags: DINDAURI GANDHI SONG VICTIMS REGISTER VIVEK KUMAR
हवा आंधी में स्कूल की छत हर साल उड़ जाती है, बच्चों को बैठने की व्यवस्था भी नहीं...कृपया पक्की स्कूल
ग्राम-गुट्टापाल, पंचायत-गोंरदंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन गुट्टापाल की स्कूल कि समस्या को लेकर गाँव की श्रीमति प्रमिला व गाँव के सरपंच तुलसीराम से बात कर रहे है, वह बता रहे है. स्कूल की छत अधिक हवा तूफ़ान के कारण टूट गयी है| हर साल स्कूल कि छत हवा में उड़ जाती है, जिसके कारण बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ग्रामीणों कि मांग है कि, पक्की छत का स्कूल भवन बनाया जाए ताकि हर साल का समस्या का समाधान हो जाए. इसको लेकर प्रस्ताव बनाकर जनपद पंचायत में दिया है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया दिए गए नम्बरों पर कॉल कर बच्चों का भविष्य बनाने में मदद करें
सरपंच@7585829467. सचिव उदयलाल प्रताप @9406367058. सीईओ@9425263888. जिला कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Nov 08, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
13 आदिवासी परिवारो को पीने योग्य पानी का संकट, हैंडपंप भी ख़राब...कृपया मदद करे..
ग्राम-दुरदुरी, तहसील-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही है कि, दुरदुरी गाँव के 12, 13 आदिवासी परिवार है, जहाँ पर पिने के पानी कि समस्या है एक हैंडपंप है जिससे पानी नहीं आता है| जिससे इन परिवारों को पिने के पानी कि समस्या है, सीजीनेट के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत हो ताकि गाँव के इन 13 परिवारों को पिने का पानी का समस्या का हल हो जाये. इसलियें सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है, कृपया मदद करे, इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव डाले ताकि हैंडपंप ठीक हो सके- जिला पंचायत@9310245077. कलेक्टर@9479118118.
