रहने के लिए घर नहीं, झोपडी में रहते हैं, लकड़ी बेचकर और मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली, महाराष्ट्र से सुगुरु बाई, जुरु, जोरू गम्मा और अनीता बता रहे हैं कि वे भामरागड के निवासी है इनके पास न रहने के लिए घर है ना खेती करने के लिए जमीन है नदी किनारे झोपडी बनाकर रहते है ये लोग बहुत वर्ष से मजदूरी करके और जंगल से सूखा लकड़ी बाजारों में बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते है कभी ऐसा समय भी आता है कि इधर-उधर मांगकर खाना पड़ता है अधिकारियों से कई बार मदद माँगी पर मदद नहीं मिली है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके सरकार के तरफ से मदद दिलवाने में मदद करें संपर्क नंबर@7588676997 CEO@ 8554070300 जिला कलेक्टर@07132222001(169427)...CS

Posted on: Jun 07, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH HOUSE PROBLEM SONG SUGURU BAI JORU GAMMA ANITA VICTIMS REGISTER

दासेलो राजा तो रोए रे, रोवा पूसेलो राजा तो रोए ना रे...हल्बी भाषा में कोहनी लोकगीत

ग्राम-कोरमेल जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसिता और सुमति हल्बी भाषा में एक कोहनी लोकगीत सुना रहे हैं:
दासेलो राजा तो रोए रे रोवा-
पूसेलो राजा तो रोए ना रे-
डोली दासो तो राजा लो रोए रे-
रोमा पुसेला राजा तो रोए-
कि बूढ़ा करोरे राजा रोए रे-
रोमा बूढ़ा करोरे राजा रोए...CS

Posted on: Jun 07, 2020. Tags: DASITA SUMATI HALBI KOHNI SONG KONDAGAON CG SONG VICTIMS REGISTER

कुंआ सूख गया, हमारे मोहल्ले में पानी का कोई साधन नहीं, हैण्डपम्प लगाने से सरपंच मना कर रहे...

सुजीत कुमार दीपांकर ग्राम-उमरी गंगा बहरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे है कि उनके मोहल्ले उमरी गंगा बहरी में पानी पीने का कोई साधन नहीं है 30 घर की बस्ती है हमारे गाँव के सरपंच हैण्डपम्प लगाने से इंकार कर रहे है | हम चाहते है कि उमरी गंगा बहरी में एक हैण्डपम्प हो जाए तो अच्छा होता जो कुआँ बावली थे सब सुख गए है, अभी पानी पीने की बहुत समस्या हो रही है | एक अंधा व्यक्ति कुंए में गिरकर बीच में मर भी गया है इसलिए मदद के लिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है की सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्या हल करने में मदद करें : सरपंच@9907254038 CEO शुचिता सिंह@8860526244 संपर्क@8878123991.  (169373)  DW

Posted on: Jun 07, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM REWA MP SONG SUJEET KUMAR DEEPANKAR VICTIMS REGISTER

पुणे: लॉकडाउन के वजह से घर में बैठे हैं, खाने की बहुत दिक्कत हो रही है..मदद की अपील

सुरेखा आड्सू पुणे में यरवडा सर्वे नम्बर 12 से बोल रही कि उनके परिवार में 6 लोग है, उसके 3 बेटे है | लॉकडाउन में कारण उनका काम बंद हो गया है, राशन ख़तम हो गया है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से वे अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन को दिलवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8605087011.  (169384) DW

Posted on: Jun 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SUREKHA AADSU PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

इवटेने पिसना स्वामी इवटेने हायना...माडिया गीत

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से सुधाकर एक माडिया गीत सुना रहा है:
इवटेने पिसना स्वामी इवटेने हायना-
इवटेने कुड़ी का बस किनाये-
नीकू माकू डेवुड बाबल पंडतोर-
डेवुड तून जोहर कीम-
नलेंज अनिन पोड़द तून-
इवटेने पिसना स्वामी इवटेने हायना..CS

Posted on: Jun 06, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MADIYA SONG SUDHAKAR

« View Newer Reports

View Older Reports »