Impact: We got our handpump repaired after report on CGnet, many thanks...

ग्राम-बरती, पोस्ट-बरती, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पूनलराम पैकरा बता रहे हैं उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1,2,3,4, के जनसंख्या लगभग 900 है. लोग हैंडपंप खराब हो जाने से पीने के पानी के लिए परेशान थे. कई बार उन्होने सरपंच,सचिव , पी.एच.ई, विभाग में आवेदन दिया था पर कोई सुनवाई नही हुआ तो ये साथी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये, रिकॉर्ड करने के एक सप्ताह बाद उनके गाँव का हैंडपंप बना दिया गया और अब उन्हें पीने के पानी मिल रहा है. ग्रामीण बहुत खुश हैं अब वे सीजीनेट और जिला के अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की| पूनलराम@9697219870.

Posted on: Jul 19, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI IMPACT PUNALRAM PAIKARA SONG VICTIMS REGISTER WATER

Impact: We got new handpump in our village after CGnet report, many thanks...

राउतपारा, ग्राम पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से रामबाई बता रही है कि उनके गाँव के राउतपारा में पानी की बहुत समस्या थी उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है तो उन्होंने एक महीने पहले सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया, करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके पारा में नया हैण्डपम्प खुदवा दिया गया है और वे लोग बहुत खुश है | इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से उनके पारे में हैण्डपम्प खुदवाया गया| मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Jul 18, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI IMPACT KABIRDHAM CG RAMBAI SONG VICTIMS REGISTER WATER

Impact: Got our Below Poverty Line and Ration cards after report on CGnet...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी और कमल भान बता रहे हैं कि वे दोनों विकलांग हैं और उनके राशन कार्ड की समस्या थी जिससे वे अपने आर्थिक जीवन से बहुत परेशान थे क्योंकि उन्हें बाज़ार से अधिक दाम में भोजन खरीदना पड़ता था, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिया था पर कोई सुनवाई नही हुई तो उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया. कुछ समय पश्चात् उनका नाम गरीबी रेखा में जुड़ गया और राशन कार्ड भी बन गया ये साथी अब बहुत खुश हैं, सीजीनेट और जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की| अशोक कुमार कोरी@9713063019.

Posted on: Jul 17, 2018. Tags: ASHOK KORI FOOD HINDI IMPACT KAMAL BHAN RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हो गया...

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक- बास्तानार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से मोतीराम बता रहें है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में हैंडपंप है उसमे 3 साल से आयरन पानी निकलता था, वहां के लोग नदी का पानी पी रहें थे, इसके लिए उन्होंने पंचायत और जनपद पंचायत में शिकायत किए थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई थी| उसके बाद सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये फिर कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं, सम्पर्क@9179618064. (180944) GT

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

Impact : राशन की समस्या थी अब राशन मिल गया है...

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलास कुमार कोल बता रहे हैं कि राशन को लेकर उन्हें समस्या हो रही थी जिस समस्या को लेकर उन्होंने सीजीनेट में एक संदेश रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनको राशन मिल गया है जिससे वे खुश हैं इसलिये मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6269358757.

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT STORY KAILASH KUMAR KOL MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports