हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम शाकायागु, पंचायत राशेमगुड़ेम,मंडल मूल्कानपल्ली जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से भीमा राजू जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की समस्या है लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है पानी भर जाता है लोग चल नहीं पाते हैं गांव में 25 परिवार के लोग रहते हैं इसके लिए शिकायत किए हैं लेकिन आज तक रोड नहीं बना है चुनाव के समय सचिव सरपंच बनने से पहले गांव के ग्रामीणों को भरोसा दिलाते थे गांव में रोड बनवा देंगे करके इसके बाद अभी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं लगभग 3 किलोमीटर तक रोड नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबर पर बात करके गांव में रोड बनवाने की मदद करें। सरपंच@8501819566, संपर्क नंबर@7893857443.

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: BHADRADI KOTTAGUDEM MULKANPALLI PROBLEM TG WATER

गांव घर में आंधे रात्रिकृष्ण दिन कर अंधियारे...येशु महसी गीत

प्रदीप एक्का, मनिंद्रगढ़ मध्यप्रदेश से एक महसी गीत सुना रहे हैं:
गांव घर में आंधे रात्रिकृष्ण दिन कर अंधियारे,
येशु महसी के वचन को हर कोनो कोने में फैला दूंगा,

समाज में आंधे रात्रिकृष्ण दिन कर अधियारे,
एरिया में आंधे रात्रिकृष्ण दिन कर अधियारे, येशु महसी के वचन को हर कोनो कोने में फैला दूंगा...

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: MANENDRAGARH MP SONG YESHU

बन से निकले हम कैसे निकले हम...हिंदी गीत

धनेश्वर यादव, ब्लाक बगीचा, जिला जशपुर छत्तिसगढ़ से एक गीत सुना रहे हैं :
साजे री साजे री यार से,
बन से निकले हम कैसे निकले हम,
सावन सा बरसे हम सूरज सा चमके हम,
बन से निकले हम कैसे निकले हम...

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: BAGICHA CG HINDI JASHPUR SONG

जगत के कण कण मे ....हिंदी भजन

संतोष कुमार योगी जिला बैहराई उतर प्रदेश से हिंदी गाना सुना रहे हैं.

जगत के कण कण मे
जैसा की ना थिंकिंग वेद वेद पुराण,
जगत के कण कण मे,
जगत के कण कण कण मे

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: BEHARAI HINDI SONG UP

IMPACT: सीजीनेट में अपनी संदेश रिकॉर्ड की रिपोर्ट करने के बाद कुछ दिनों के बाद उनका राशन कार्ड बन गया

पार्वती नेताम, ग्राम पंचायत पनेरा पारा, जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना था और राशन कार्ड नहीं होने के कारण बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था इसके लिए उन्होंने कई जगह आवेदन किया लेकिन नहीं बन पा रहा था फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी संदेश रिकॉर्ड की रिपोर्ट करने के बाद कुछ दिनों के बाद उनका राशन कार्ड बन गया इसलिए सीजीनेट के और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9456730642.

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: BIJAPUR CG IMPACT

« View Newer Reports

View Older Reports »