पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गाँव छोड़कर भागे हैं, मजदूरी करके जीवन चला रहे हैं...
पनारा पारा शिविर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से बाबु टिन्गे बता रहे हैं की वे पहले अपने गाँव में रहते थे लेकिन अब लगभग 10 साल से वे बीजापुर में रह रहे हैं| उन्हें नक्सलियों से बहुत परेशानी थी,उन्हें हमेशा से परेशान करते थे| उन्हें गाँव का जीवन ठीक लगता था खाने के सभी चीजें उन्हें मांगकर या खुद से मेहनत करके कमाते खाते थे| लेकिन बीजापुर में हर चीज उन्हें पैसे में मिल रहे हैं, इसलिए उन्हें अपने गाँव अच्छा लगता था | लेकिन नक्सली हिंसा के कारण वे अब गाँव नही जाना चाहते हैं| वे अभी मजदूरी करके अपना जीवन का निर्वाह कर रहे हैं, जिससे वे अब बहुत खुश हैं| सम्पर्क नम्बर@9407957553. (184013) MS
Posted on: Jan 19, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय गाँव के ही व्यक्तियों द्वारा मुझे शारीरिक प्रताडित किया गय
ग्राम-चिल्नार, पंचायत-संतोषपुर, ब्लॉक-बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) जेलवाडा शिविर से लक्षम्ण मंडावी बता रहे हैं की उन्हें सलवा जुडूम के समय गाँव के ही कुछ लोग बीजापुर बाजार गली के कोई घर में उनके साथियों ने ही पकड़ कर ले गये और उसके हाथ पीछे करके बांध दिये और डंडे से मारने लगे| वे बेहोश होते थे, होश में आने के बाद फिर मारते थे| इस तरह से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था | वे इस समय जेलवाडा शिविर बीजापुर में ही रहकर मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं| संपर्क नम्बर@786982118. (184093) MS
Posted on: Jan 19, 2021. Tags: BIJAPUR SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
चंदा मामा दूर के पुए पकाए चूर के...कविता-
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोना धुर्वे कविता सुना रहें हैं:
चंदा मामा दूर के पुए पकाए चूर के-
आप खाए ताली में-
मुन्ने को दिए प्याली में-
प्याली गयी टूट-
मुन्ना गया रूट-
लायेंगे हम प्यालियाँ-
बजा बजा कर तालियाँ...(RM)
Posted on: Jan 19, 2021. Tags: KAVITA SONG VICTIMS REGISTER
यमला सलोना घनश्याम रे...भजन गीत-
जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद दीवर भजन गीत सुना रहें हैं:
यमला सलोना घनश्याम रे-
मैं गली गली हो गए बदनाम-
कौन रंग गैया कौन रंग बछड़ा-
यमला सलोना घनश्याम रे-
लाली रंग गैया सफेद रंग बछड़ा...(RM)
Posted on: Jan 19, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER
साथी डलती नही दिन भी निकता नही...भजन गीत-
जिला-पूर्णिया (बिहार) से निशा कुमारी भजन गीत सुना रही हैं:
साथी डलती नही-
दिन भी निकता नही-
शिव के मर्जी बिना-
पत्ता हिलता नही-
शिव जो चाहे वही तो होना हैं-
आदमी एक खिलौना हैं-
छोटा सा एक मन्दिर मिला...(RM)
