केयोम-केयोम केईता ओकेय डंगूड मेटा ते...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-पचपल्ली, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से उत्तम अटाला के साथ में कुछ साथी है जो एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
केयोम केयोम केईता-
ओकेय डंगूड मेटा ते-
गलियों नेंदिता...
Posted on: Apr 25, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA GONDI VICTIMS REGISTER
गोंड समाज में लडकी के घर बारात जाने की प्रथा फिर शुरू करना चाहते हैं (गोंडी भाषा में)...
जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से दशरत इरपाचे बता रहे है कि पहले हमारे आदिवासी समाज में लड़के के घर में लड़की की बारात जाती थी | लेकिन अब हमारे तरफ भी लड़की के घर लड़के को बारात लेकर आना पड़ता है और लड़की के घर से शादी होती है| लोग फिर से सोच रहे है कि फिर से पुरानी परम्परा शुरू हो और बारात लड़की के घर पर जाए और वहीँ पर शादी हो| अभी हम लोग फिर से उस परम्परा को शुरू कर रहे है हिडनी गाँव से लड़की को सजाकर भगत लाएगा और लड़के को भी वहीं पर लाया जायेगा और सामूहिक तौर से शादी किया जायेगा| अभी तक 5-6 जोड़े तैयार हुए है बड़ेदेव मंदिर में पर सामूहिक शादी किया जायेगा|
Posted on: Apr 24, 2018. Tags: DASHRATH IRPACHE GONDI SONG VICTIMS REGISTER
मामा न रचाटे रज्जो ऐन्दी लता...गोंडी बिरवा गीत
ग्राम-दुर्लापुर, विकासखंड-पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहतराम कोराम एक गोंडी बिरवा गीत गीत सुना रहे है:
मामा न रचाटे रज्जो ऐन्दी लता-
दार्जो ऐन्दी लता दार्जो ऐन्दी लता-
इन्देना के हीरो पूर्ति वाता-
मंडरा ता कुंड ते नंगाल मुंडसी-
हीरो न झिरिया बनी कितोड़ गा...
Posted on: Apr 24, 2018. Tags: SAHATRAM KORAM GONDI
बस्तेर भुमकोड लयोर वातोर भारी सुमरे मातोर...गोंडी कविता
जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विष्णुदेव पद्दा एक गोंडी कविता सुना रहे है:
बस्तेर भुमकोड लयोर वातोर-
भारी सुमरे मातोर-
नंदे जिलांग तल्ला ते जिलिंग-
येरलोर निहिची वातोर-
तल्ला ते पागा नंदे धोत-
बाड़ी ओबे मातोंड-
ताने उडसी मंजा लया-
परके परके वाता...
Posted on: Apr 23, 2018. Tags: VISHNU DEV PADDA GONDI
विश्व पृथ्वी दिवस पर धरती को बचाने के संकल्प के साथ साइकिल यात्रा शुरू (गोंडी भाषा में)
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छतीसगढ़ के कांकेर जिले के गाँव दमकसा में गोंडी भाषा, रीति-नीति, प्रकृति, पर्यावरण को बचाने की प्रतिज्ञा करने वाले शेरसिंह आचला के मार्गदर्शन में वहां आस पास के गाँव के गायता, पुजारी, स्कूल के बच्चे, स्कूल मास्टर और वन विभाग के स्टाफ के साथ गाँव के लोग अधिक संख्या में मिल के साइकिल यात्रा का शुभारम्भ पृथ्वी बचाओ नारों के साथ किया| यह यात्रा आसपास के गाँवों से होकर दो दिन के बाद वापस आयेगी| अभी हाल ही में कवर्धा जिले में कृषि विभाग ने खेत की मिटटी की जांच करके बताया की मिट्टी के पोषक तत्वों में कमी आ रही है समय पर इस पर ध्यान नहीं दिया जाने से भविष्य में परेशानी होगी |

