विकलांग प्रमाण पत्र के लिये आवेदन करते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं...
ग्राम पंचायत-भेजा, पटेल पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लुडूराम कश्यप बता रहे हैं, दीपक कश्यप माता दयावती एक विकलांग बच्चा है, जन्म से विकलांग है, उसके लिये विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिये आवेदन कर रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है आज कल बोलकर टाल दिया जा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646980301. सचिव@7648021198, सरपंच@9479224461, जनपद CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA LUDURAM KASHAYAP PENSION PROBLEM
वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं...
ग्राम पंचायत-भेजा, पटेल पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सिलदाई यादव बता रही हैं, वे मुड़ीगुड़ा पारा में रहती हैं, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, 2 साल हो चुके हैं, उन्होंने इसके लिये शिकायत किया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती हैं| वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें:
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PENSION PROBLEM SILADAI
कई सालों से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है जीवन गुजारा करने में होती है दिक्कत...कृपया मदद करें
साली पारा, ग्राम पंचायत-हसलनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) वार्ड नम्बर 1 से बुटकी बाई बता रहे हैं उन्हें कई सालों से विधवा पेंसन नही मिल रहा है जिससे वे बहुत परेशान है| वे मजदूरी धंधे आदि करके अपना जीवन का गुजारा चला रहे हैं| वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को सूचना दिए हैं लेकिन आज तक कोई प्रभाव नही हुआ| साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात कर इस समस्या का समाधान करने मदद करें|सचिव@9770371500, SDM@8839392611, कलेक्टर@ 9399394695, संपर्क नम्बर@6265344118.
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG KONDAGANV PENSHAN PROBLEM BASTAR PROBLEM WIDOW PENSION
गाँव में हैण्डपंप नही होने से पीने के पानी कि बहुत समस्या है...कृपया मदद करे
ग्राम पंचायत-हथकली, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से तानेश्वर,दिनेश, सुंदर, धुर्वा मंडावी, बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 3 में पीने के पानी कि बहुत समस्या है, वर्तमान में वे नाला से पानी लाकर उपयोग कर रहे हैं| वे कई बार इसकी शिकायत सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं लेकिन अब तक कोई ध्यान नही दे रहे हैं| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मददे की मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@9407639299.
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG DHURWA MANDAVI KONDAGANV WATER PROBLEM
गाँव में एक ही हैण्डपंप होने से पीने के पानी लाने में होती है तकलीफ...कृपया मदद करें
पोरोदा खाल्हे पारा, ग्राम-पोरमेल, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से लछमनदई, बुदरी, भागमती, गागरी, बता रहे हैं कि उनके पारा में पानी की बहुत समस्या हो रही है गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती है | इसकी जानकारी वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं पर आज तक कोई ध्यान नही दे रहे हैं| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि माँग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें|सचिव@9406327695, CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@7879581736.


