3 साल हो गया मजदूरी भुगतान नही किये, अधिकारीयों का कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे-

ग्राम-बोरंड, पंचायत-बोरंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ है ग्रामीण महिला बुकाई बाई बता रही है मनरेगा के अंतर्गत कार्य किये है जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नही किये है, बताया जा रहा है यह मनरेगा में कार्य किये 3 साल हो गया परन्तु मजदूरी भुगतान नही किये, जिसे ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को जानकारी भी दिए लेकिन कोई कार्यवाही नही कर रहे है, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है, दिए गये फोन नंबर पर अधिकारीयों से अधिक से अधिक संपर्क कर मजदूरी किये मजदूरी दिलाने में मदद करे. सरपंच@ 7879772062. सचिव@7587422907.

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

राशन दुकान का सराहनीय कार्य, वितरण प्रणाली न्याय संगत...

ग्राम-बोरंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हेमंत कुमार यादव जो कि बता रहे है| कि गाँव की राशन दूकान पर अनाज मिलता है. दुकान संचालक हेमंत कुमार यादव, बता रहे है. गाँव में 336 परिवार ग़रीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले है| अभी जो राशनकार्ड है, उनको लाभ दिया जाता है| बाकि लोंगों को राशन प्रणाली के हिसाब से दिया जायेगा. अभी पंचायत से बहार से आये लोंगों को राशन का लाभ दिया जाता है, जो कि गाँव से 25 किलोमीटर से ज्यादा है, यह कार्य बहुत ही सराहनीय है. जो हर राशन दुकान पर इस प्रकार का कार्य होना चाहिए. आभार के साथ धन्यवाद...

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

कविता : अगर कंही मै घोडा होता वह भी लम्बा चौड़ा होता...

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं :
अगर कंही मै घोडा होता वह भी लम्बा चौड़ा होता-
तुम्हे पीठ पर बैठा करके बहोत तेज मै दौड़ा होता-
पलक झपकते मै उड़ जाता दूर पहाडियों के वादी में-
बाते करता उडी हवा से विनाये में आदि में-
अगर कंही मै घोडा होता वह भी लम्बा चौड़ा होता...

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: ANUPPUR MP DIVYA JOGI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: हार्निया बीमारी के घरेलू नुस्खे...

प्रयाग विहार, मोती नगर-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैध एच.डी.गाँधी हार्निया के उपचार के घरेलू नुस्खा बता रहे है:-विधि इस प्रकार है- रसना 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम, गिलोय 50 ग्राम, अरण्डी की जड़ 50 ग्राम, अमलतास के बिज का दरदरा चूर्ण बना लेंवे व सुरक्षित रख लेंवे.
बनाने कि विधि:- पानी में उबाल लेंवे जब एक कप बच जाए तो छान कर एक चम्मच अरण्डी का तेल मिलाकर दिन में दो बार सेवन करने से लाभ होता है|इसका प्रयोग एक माह से तीन माह तक कर सकते है.
परहेज-मिर्च, मशाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे.
अधिक जानकारी के लिए-सम्पर्क@ 9111061399.

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: H.D.GANDHIRAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

गीत : राम जी से पूछाँय जनकपुर की नारी...

ग्राम-खजुराकला, पोस्ट-खजुराकला, तहसील-गुढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से विजय कुमार कुशवाहा एक भजन सुना रहे हैं:
राम जी से पूछाँय जनकपुर की नारी-
बता दे क्या हुआ, हो बता क्या हुआ-
ये लोगवा काहे देत गारी रे हो बता क्या हुआ-
तुहरा से पूछूं मै ये धनुषधारी-
एक भाई गोर काहे एक काहे कारी-
बता दे क्या हुआ, हो बता क्या हुआ-
राम जी से पूछाँय जनकपुर की नारी-
बता दे क्या हुआ, हो बता क्या हुआ...

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR KUSHWAHA

« View Newer Reports

View Older Reports »