छत्तीसगढ़ी गीत : चिरय बन मा चिरय बोले रे...
ग्राम-कोट्या, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन गीत सुना रहे है:
चिरय बन मा चिरय बोले रे-
चिरय बन मा चिरय बोले रे-
अभी चुप दिना टर गयें, हमर देश के-
कंचा बोरी बास हो गई, होगा से होशियार-
तोला मिल ज़ाही भैया, रोयों रोज़गार-
चिरय बन मा चिरय बोले रे-
चिरय बन मा चिरय बोले रे...
Posted on: Nov 16, 2019. Tags: MEVALAL DEVANGAN SARGUJA CG SONG VICTIMS REGISTER
10 वर्षो से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन देने से भी नहीं सुनते, कृपया मदद करे-
ग्राम-बाघडोंगरी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पद्मा बाई विधवा पेंशन नहीं मिलने की समस्या बता रहीं है| 10 वर्ष हो गयें है लेकिन पेंशन योजना का लाभ आज तक नहीं
दिया, इस संदर्भ में सरपंच सचिव को कई बार निवेदन व आवेदन किया गया है, परन्तु
कोई नहीं सुन रहा है|जबकि कागज़ भी कई बार, जो जरुरत के थे दियें है, उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं, कृपया मदद करे. इसीलिए सीजीनेट साथियों से अनरोध कर रहे है|
इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे ताकि विधवा पेंशन का लाभ मिल सके.
सचिव@9405692808. कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Nov 16, 2019. Tags: RANJEET KUMAR MANDAVINARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत: राजा के राज छुटे, रैयत की बेग़ारी...
ग्राम-बोंगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लाल साय श्याम राजा रजवाड़ो के राज में जो कठिनाई होती थी उसको लेकर गीत सुना रहे है:
राजा के राज छुटे, रैयत की बेग़ारी-
बड़े-बड़े बाबु भैया, भांजत है कुदारी-
हां हां, भांजत है कुदारी-
राजा के राज छुटे, रैयत की बेग़ारी-
बड़े-बड़े बाबु भैया, भांजत है कुदारी-
राजा के राज छुटे, रैयत की बेग़ारी...
Posted on: Nov 16, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : ह्रदय को मजबूत रखने का देशी घरेलू नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोती नगर जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी ह्रदय को मजबूत रखने का देशी घरेलू उपचार का नुस्खा बता रहे है विधि:-अर्जुन की छाल, मुलेठी 50 ग्राम, धनिया 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम, इन सभी की कूट पीस कर चूर्ण बना लेंवे| मात्रा-एक-एक चम्मच चूर्ण ख़ाली पेट सुबह-शाम प्रयोग करने से ह्रदय मजबूत होता है| परहेज- मीठी चीजों से बचे| मिर्च मशाला, तेल खटाई, गरिष्ट भोजन का प्रयोग न करे. नशा ना करे| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9111061399.
Posted on: Nov 16, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
आरती : तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी...
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चन्दौरा , तह्सील-प्रतापपुर, विकासखण्ड- प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयंती आयम एक आरती गीत सुना रहीं हैं:
ओम जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी-
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी-
ओम जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी-
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी...
