चाहे तैय दिल ला तोड़ ले चाहे तैय मन ला तोड़ ले...लोकगीत-

ग्राम-कौलाजर थाना-डबरा जिला-जांजगीर चापा राज्य छत्तीसगढ़ से राधा जैसवाल लोकगीत सुना रही हैं:
चाहे तैय दिल ला तोड़ ले-
चाहे तैय मन ला तोड़ ले-
नही चोडव तोर साथ-
जन करबे तैय मन ला उदास-
चाहे तैय तीर मा रखले-
चाहे तैय दुर्गा रख ले-
नही चोडव तोर साथ-
जन चोडबे ये मया के गाड़...

Posted on: Nov 07, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

जंगल में कई प्रकार के भाजी मिलता हैं, उसी को खाकर जीवन यापन करते है...(गोंडी में)

ग्राम+पंचायत-बड़ेगुडरा ब्लाक-कटेकल्याण जिला-दन्तेवाड़ा राज्य छत्तीसगढ़ से राजू राम काट्म बता रहें हैं कि जंगल में बहुत प्रकार के भाजी मिलता हैं गोंडी नाम हैं मरदे भाजी ,मिडंगा भाजी ,चेरोटा भाजी ,मूंगा भाजी, एमेल भाजी, कोडेल भाजी और बास्ता फुटू भी मिलता हैं बस्ता मिलता हैं सरगी फुटू मिलता हैं खाने के लिए इस तरह के जंगल से बहुत सारे खाने के मिलते हैं,

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: GONDI CULTURE SONG VICTIMS REGISTER

हमारें गांव में सीसी रोड नही बना है लोगों को आने जानें में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

गाँव-पेद्दाकीसोलि, पंचायत-विंजारम,तहसील-कोंटा,जिला-सुकमा,छत्तीसगढ़ से आदिवासियों सोयम बीमिली सोडी, शांति मुचाकि, गंगा बता रहे हैं| हमारे गाँव में सीसी रोड नहीं है|लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है|बारिस के दोनों में कीचड़ कीचड़ हो जाता है| इस समस्या को कई बार अधिकारीयों को पास ले गये थे|लेकिन अभी तक कोई सुनावाई नहीं हो रहा है|इसीलिये वे सीजीनेट साथियो से अपील कर रहे हैं|ये दिये गये नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: तहसीलदार@9406159948, संपर्क नंबर मुचाकी गंगा @9406437187, CEO@9424121080.

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: ROAD PROBLEM BASTAR

वाडी बदलो एक कोयल आम के पेड़ पर बैटी थी...कहानी-

जिला-बड़वानी राज्य मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार कहानी बता रहें हैं, वाडी बदलो एक कोयल आम के पेड़ पर बैटी थी एक कौआ तेज रफ्तार से उड़ कर जा रहा था, कोयल ने पूछा भैया कहा भागे जा रहें हो | बहन इस देश को छोडकर विदेश जा रहा हूँ | क्योकि यहाँ मेरा सम्मान नही हैं जहां जा कर बैटता हूँ बोलता हु वही से उड़ा दिया जाता हूँ | इस पर कोयल बोली भैया स्थान छोडकर क्या फायदा अपनी कडवी बोली छोडकर मधुर वाडी अपनानी चाहिए स्थान परिवर्तन से कुछ नही होता सवभाव और वाडी को बदलने पर ही सम्मान मिल सकता हैं|

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

देखो देखो ये गरीब ये गरीबी के हाल...भजन गीत-

ग्राम पंचायत-अमनदुला, जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से सुंदर लहरे एक कृष्णा भजन सुना रहें है:
देखो देखो ये गरीब ये गरीबी के हाल-
कृष्णा के दर पर विश्वास लेके आया हूँ-
मेरा बचपन का यार है मेरा श्याम-
यही सोच कर के आया हूँ हरी द्वार पालो-
कन्हैया से कह दो हरी द्वार पालो-
देखो देखो ये गरीब ये गरीबी के हाल...(180591) GT

Posted on: Nov 06, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »